IND Vs AFG 2nd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। इसके आधे घंटे पहले दोपहर 1 बजे टॉस किया जाएगा।
बता दें कि, 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर 1-0 से बढ़त हासिल कर ली थी।
भारत-अफगानिस्तान के बीच हेड टू हेड
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 5 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से 4 मैचों में भारत को जीत मिली तो वहीं एक मैच टाई रहा। अफगानिस्तान वनडे में अब तक भारत के खिलाफ जीत नहीं दर्ज कर पाया।

पहले वनडे मैच में भारत को मिली थी जीत
2026 में दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले ODI मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर 1-0 से बढ़त हासिल की। यह मैच HPCA स्टेडियम (धर्मशाला) में खेला गया, जहां इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान टीमने 24.5 ओवर में 194 रन बनाकर सिमट गई। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 22.5 ओवर में 3 विकेट गवांकर टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव/हर्ष दुबे, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार।
अफगानिस्तान
इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मोहम्मद सलीम, अल्लाह गजनफर, जिया-उर-रहमान।