IND-A vs SL-A ODI Tri Series: ट्राई सीरीज का पहला मैच इंडिया-A और श्रीलंका-A के बीच श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट गवांकर 277 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका-ए 48.5 ओवर में 269 रन बनाकर सिमट गई। इसी के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
गायकवाड और तिलक की शानदार पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया-ए ने मजबूत स्कोर खड़ा किया। ऋतुराज गायकवाड ने शानदार शतक लगाते हुए 101 रन बनाए, जबकि कप्तान तिलक वर्मा ने 60 रनों का उपयोगी योगदान दिया। वैभव सूर्यवंशी 14 रन ही बना सके।
1️⃣0️⃣1️⃣ Runs
— BCCI (@BCCI) June 9, 2026
1️⃣1️⃣4️⃣ Deliveries
6️⃣ fours and 3️⃣ Sixes
Vice-captain Ruturaj Gaikwad is adjudged the Player of the Match for his fabulous century 👏🫡
Scorecard ▶️ https://t.co/nwKDTkg1ZY
#TriNationSeries | #SLAvINDA
(Player image Credits: Sri Lanka Cricket). pic.twitter.com/pwSdE4zp5W
श्रीलंका-ए की ओर से मोहम्मद शिराज ने 2 विकेट लिए, जबकि करुणारत्ने, गारुका संकेथ और वानुजा सहन को 1-1 विकेट मिले।
श्रीलंका की पारी
टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका-ए की शुरुआत अच्छी रही। निरोसन डिकवेला (47) और अविष्का फर्नांडो (45) ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े। इनके अलावा रविनिदु फर्नांडो 1 रन , चमीका करुणारत्ने 9 रन, नुवानिदु फर्नांडो 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

फिर इनके आउट होने के बाद सहान अराचिगे ने कमान संभाली और उन्होंने 74 रन बनाए। चौथे विकेट के लिए अराचिगे और सदीरा ने 78 रनों की साझेदारी की, लेकिन आखिरी ओवरों में टीम ढह गई।
भारत की ओर से आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, अरशद खान और विप्रज निगम ने 2-2 विकेट चटकाएं। वहीं अंशुल कंबोज को 1 विकेट मिला।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंडिया-ए
वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान और विप्रज निगम।
श्रीलंका-ए
निरोशन डिकवेला (उप कप्तान और विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज और गरुका संकेत।