भारत-जापान क्रिकेट मैच

भारत-जापान के रिश्तों के 75 साल पूरे, 22 सितंबर को होगा पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच

भारत और जापान की क्रिकेट टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। यह मैच 'सुजुकी कप' के रूप में जापान के सानो शहर में खेला जाएगा।

By : शिवम् पांडेय
भारत-जापान के रिश्तों के 75 साल पूरे, 22 सितंबर को होगा पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच

भारत-जापान क्रिकेट मैच

भारत और जापान के रिश्तों के 75 साल पूरे होने के मौके पर दोनों देशों के बीच क्रिकेट के मैदान पर एक नई शुरुआत होने जा रही है। भारत और जापान की टीमें 22 सितंबर को जापान के सानो शहर में टी-20 मुकाबला खेलेंगी। इस मैच को ‘सुजुकी कप’ नाम दिया गया है। खास बात यह है कि दोनों देशों की क्रिकेट टीमें पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

श्रेयस अय्यर संभालेंगे भारतीय टीम की कमान

जापान क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने संयुक्त रूप से इस मुकाबले का ऐलान किया है। भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। वहीं तिलक वर्मा उप-कप्तान की भूमिका में होंगे। टीम में संजू सैमसन और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। यह मुकाबला दोनों देशों के बीच खेल संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। अब तक भारत और जापान की टीमें क्रिकेट के मैदान पर एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेली हैं।

‘स्पोर्ट 75’ पहल की होगी शुरुआत

भारत-जापान के बीच होने वाला यह मैच ‘स्पोर्ट 75’ पहल की शुरुआत भी करेगा। इस पहल का उद्देश्य दोनों देशों के बीच खेलों में सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ खिलाड़ियों और लोगों के बीच संपर्क को मजबूत करना है। इस पहल पर दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच हुई शिखर वार्ता के दौरान सहमति बनी थी। इसमें भारत के 2036 ओलिंपिक और पैरालिंपिक खेलों की मेजबानी के लक्ष्य को भी ध्यान में रखा गया है।

एशियन गेम्स से पहले अहम होगा मुकाबला

22 सितंबर का मुकाबला भारतीय टीम के लिए एशियन गेम्स से पहले तैयारी का अच्छा मौका भी होगा। भारत एशियन गेम्स में मौजूदा टी-20 चैंपियन है। हांग्जो एशियन गेम्स में भारत ने गोल्ड मेडल जीता था। अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था और भारत को टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग के आधार पर विजेता घोषित किया गया था। एशियन गेम्स में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल से करेगी। ICC रैंकिंग के आधार पर टीम को सीधे नॉकआउट चरण में जगह मिली है।

BCCI बोला- जापान में बढ़ेगा क्रिकेट का दायरा

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि यह मुकाबला भारतीय टीम को एक नए क्षेत्र तक पहुंचने का मौका देगा। उनके मुताबिक, इससे जापान और पूर्वी एशिया में क्रिकेट को नए दर्शकों तक पहुंचाने में मदद मिल सकती है। भारत और जापान के बीच होने वाला यह पहला मुकाबला सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि दोनों देशों के बीच खेल के जरिए रिश्तों को और मजबूत करने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

संबंधित सामग्री

ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को प्रोत्साहित कर किसानों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित किए जा रहे है : CM  डॉ. यादव

ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को प्रोत्साहित कर किसानों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित किए जा रहे है : CM डॉ. यादव

डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में भाषण देते हुए किसानों और कृषि विकास के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

बालों में फिटकरी लगाने का सही तरीका, डैंड्रफ में मिल सकती है राहत; इन बातों का रखें ध्यान

बालों में फिटकरी लगाने का सही तरीका, डैंड्रफ में मिल सकती है राहत; इन बातों का रखें ध्यान

भारत में फिटकरी का प्रयोग स्कैल्प की सफाई और डैंड्रफ से निपटने के लिए किया जाता है, लेकिन इसके अत्यधिक उपयोग से स्कैल्प में रूखापन और जलन हो सकती है।


एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराया। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन किया।

मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का कहर, MP में 7 मौतें; छत्तीसगढ़ में बिजली गिरी, केदारनाथ में लैंडस्लाइड

मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का कहर, MP में 7 मौतें; छत्तीसगढ़ में बिजली गिरी, केदारनाथ में लैंडस्लाइड

मानसून की विदाई के बावजूद भारत के कई राज्यों में बारिश से होने वाले हादसों और मौसम की चेतावनियों का सिलसिला जारी है।

उत्तराखंड के युवाओं के सपने बड़े, हौसला उससे भी बड़ा: CM धामी

उत्तराखंड के युवाओं के सपने बड़े, हौसला उससे भी बड़ा: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में युवा विद्यार्थी संवाद में 1400 विद्यार्थियों से बात की, विकसित भारत और उत्तराखंड के लिए युवाओं की भूमिका को सराहा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर