Nikhil Joins Australia T20 Squad

भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया की T-20 स्क्वाड हुए शामिल

30-year-old all-rounder Nikhil Chaudhary, born in India, has been selected for the Australian T20 team for the first time for the series against Bangladesh.

By : हेमा गुप्ता
भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया की T-20 स्क्वाड हुए शामिल

भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया की T-20 स्क्वाड हुए शामिल

Nikhil Joins Australia Squad: भारत में जन्मे 30 वर्षीय ऑलराउंडर निखिल चौधरी को पहली बार ऑस्ट्रेलिया की T-20 टीम में चुना गया है। वे बांग्लादेश के खिलाफ 17 जून से शुरू होने वाली 3 मैचों की T-20 सीरीज में हिस्सा लेंगे। निखिल को ट्रैविस हेड की जगह टीम में शामिल किया गया है। हेड को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

पंजाब से ऑस्ट्रेलिया तक का सफर

साल 2020 में पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके निखिल चौधरी कोविड-19 महामारी के दौरान अपने चाचा से मिलने ऑस्ट्रेलिया गए थे। क्वींसलैंड पहुंचने के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमाएं बंद हो गईं और वे वहीं फंस गए। 

बाद में उन्हें स्थायी निवास मिल गया, जिसकी वजह से ICC के नियमों के तहत वे ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के योग्य हो गए। हालांकि, वे अभी तक ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता नहीं ले पाए हैं।

BBL चैंपियनशिप और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन

निखिल ने हाल के वर्षों में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने होबार्ट हरिकेन्स के लिए खेलते हुए 2024-25 बिग बैश लीग (BBL) में टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। 

हाल ही में शेफील्ड शील्ड में उन्होंने अपना पहला शतक लगाया और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहली बार 5 विकेट लेने का कारनामा भी किया। ब्रिस्बेन ग्रेड क्रिकेट के दौरान उनकी प्रतिभा पर जेम्स होप्स की नजर पड़ी, जिसके बाद उन्हें हरिकेन्स में जगह मिली।

चयनकर्ता बोले- लंबे समय से नजर में थे

ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता टोनी डोडेमाइड ने कहा कि- 'निखिल लंबे समय से नेशनल टीम के संभावित खिलाड़ियों की सूची में थे। सिलेक्टर्स उनके बिग बैश और घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन से प्रभावित हैं। निखिल के पास अभी ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता नहीं है, लेकिन ICC के निवास संबंधी नियम पूरे करने के कारण वे ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के पात्र हैं।

ऑस्ट्रेलिया का T20 स्क्वॉड

मिचेल मार्श (कप्तान), निखिल चौधरी, कूपर कॉनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, एरॉन हार्डी, ट्रैविस हेड, जेवियर बार्टलेट, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, राइली मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रैनशॉ और एडम जैम्पा।

संबंधित सामग्री

2 दिन में बांग्लादेश का खेल खत्म! ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीता टेस्ट

2 दिन में बांग्लादेश का खेल खत्म! ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीता टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया ने मैके में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। मिचेल स्टार्क ने मैच में 10 विकेट लिए।

 जयसूर्या के खिलाफ 2 बार आउट हुए गिल, दूसरे टेस्ट से पहले बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ की खास तैयारी

जयसूर्या के खिलाफ 2 बार आउट हुए गिल, दूसरे टेस्ट से पहले बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ की खास तैयारी

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ विशेष अभ्यास किया है।

श्रीलंका के खिलाफ भारत का दबदबा, 165 रन से जीता 600वां टेस्ट

श्रीलंका के खिलाफ भारत का दबदबा, 165 रन से जीता 600वां टेस्ट

भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। मानव सुथार ने 10 विकेट लिए।

डेविड वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी: ₹1.3 लाख जुर्माना

डेविड वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी: ₹1.3 लाख जुर्माना

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर को ईस्टर संडे के दिन शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में 1,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लगाया गया।

गॉल टेस्ट में भारत का दबदबा, श्रीलंका 284 पर ऑलआउट; 178 रन की बढ़त

गॉल टेस्ट में भारत का दबदबा, श्रीलंका 284 पर ऑलआउट; 178 रन की बढ़त

भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 178 रन की बढ़त हासिल की। सोनल दिनूषा और रवींद्र जडेजा के प्रदर्शन ने खबरें बटोरीं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026