Pakistan Women's Team Loses Warm-Up

Women T20 WC 2026 से पहले पाकिस्तान को स्कॉटलैंड के हाथों मिली करारी हार!

In a surprising upset, Scotland defeated Pakistan by 41 runs in a T20 World Cup 2026 warm-up match, raising concerns about Pakistan's readiness.

By : हेमा गुप्ता
Women T20 WC 2026  से पहले पाकिस्तान को स्कॉटलैंड के हाथों  मिली करारी हार!

Women T20 WC 2026 से पहले पाकिस्तान को स्कॉटलैंड के हाथों मिली करारी हार!

Women t20 WC 2026 warm up match: विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान महिला टीम को बड़ा झटका लगा है। वार्म- अप मैच में स्कॉटलैंड ने उन्हें 41 रनों से हराया। टॉस जीतकर पाकिस्तान टीम ने गेंदबाजी चुनी। वहीं पहले बैटिंग करने उतरी स्कॉटलैंड टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 187 रन का स्कोर खड़ा किया। लेकिन बारिश की वजह से मैच कुछ देर रुका रहा। 

स्कॉटलैंड की शानदार बल्लेबाजी

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन यह फैसला उनके लिए महंगा साबित हुआ। स्कॉटलैंड की ओपनर कैथरीन ब्रीस ने तूफानी पारी खेलते हुए 43 गेंदों पर 94 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल थे। डेयरसी कार्टर ने भी 45 रनों का योगदान दिया। दोनों बल्लेबाजों की बदौलत स्कॉटलैंड ने 187 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

पाकिस्तान की निराशाजनक पारी

बारिश की वजह वजह से पाकिस्तान को 9 ओवर में 104 रन का टारगेट दिया। लेकिन टीम ने मात्र 17 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया और 57 रनों पर 5 विकेट खो दिए। 9 ओवर में पाकिस्तान सिर्फ 62 रन ही बना सकी थी, तब बारिश ने मैच रोक दिया। डीएलएस विधि के अनुसार स्कॉटलैंड को 41 रनों से जीत मिली।

पाकिस्तान के लिए चिंता की बात

स्कॉटलैंड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कमजोर टीम मानी जाती है, लेकिन उसके खिलाफ यह हार पाकिस्तान महिला टीम के लिए काफी शर्मनाक रही। विश्व कप 12 जून से शुरू होने वाला है, ऐसे में टीम को अपने प्रदर्शन पर गंभीरता से विचार करना होगा।

संबंधित सामग्री

2 दिन में बांग्लादेश का खेल खत्म! ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीता टेस्ट

2 दिन में बांग्लादेश का खेल खत्म! ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीता टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया ने मैके में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। मिचेल स्टार्क ने मैच में 10 विकेट लिए।

 जयसूर्या के खिलाफ 2 बार आउट हुए गिल, दूसरे टेस्ट से पहले बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ की खास तैयारी

जयसूर्या के खिलाफ 2 बार आउट हुए गिल, दूसरे टेस्ट से पहले बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ की खास तैयारी

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ विशेष अभ्यास किया है।

UP ATS का बड़ा एक्शन, शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े 52 संदिग्ध गिरफ्तार

UP ATS का बड़ा एक्शन, शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े 52 संदिग्ध गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में ATS और पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई की, 52 संदिग्ध गिरफ्तार, 175 से पूछताछ की गई।

दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर कार्रवाई, बैरिकेडिंग और फेंसिंग हटाई गई

दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर कार्रवाई, बैरिकेडिंग और फेंसिंग हटाई गई

दिल्ली के चाणक्यपुरी में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर निर्धारित सीमा से बाहर बने ढांचे हटाये गये।

दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन के बाहर कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन के बाहर कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। इसमें वीजा काउंटर और सुरक्षा बैरिकेड भी हटाए गए।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026