RCB vs GT IPL 2026: IPL 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने की एंट्री। क्लीफायर- 1 में RCB टीम ने गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराया। इसी के साथ टीम लगातार दूसरी बार रजत पाटीदार की कप्तानी में फाइनल में पहुंची। यह मैच HPCA स्टेडियम में खेला गया, जहां गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट गवांकर 254 रन की धुंआाधार पारी खेली। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस 19.3 ओवर में 162 में सिमट गई।
Half the #GT side back in the hut 🫣
— IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2026
All four #RCB bowlers among wickets in the powerplay 🔥
Updates ▶️ https://t.co/9rs6u5obOw#TATAIPL | #Qualifier1 | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/xJVTmW44iy
कप्तान रजत की तूफानी पारी
पहले बैटिंग करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की ओर से वेंकटेश अय्यर 19 रन और किंग कोहली 5 चौके और 1 छ्क्के की मदद से 43 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पडिक्कल भी 30 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं रजत पाटीदार ने कमाल कर दिया कप्तान के साथ - साथ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंद में 5 चौके और 9 छक्के की मदद से 93 रन की पारी खेलकर नाबाद रहें। रजत के अलावा क्रुणाल पांड्या ने भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। उन्होंने 28 गेंद में 5 चौके और 2 चक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं जितेश 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसी के साथ टीम का स्कोर 20 ओवर में 5 विकेट गवांकर 254 रन का स्कोर खड़ा किया।
A performance for the ages when it mattered the most 🫡🫡
— IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2026
Rajat Patidar is the POTM for a captain's knock in the Q1 👏
HIS KNOCK: https://t.co/3oqMcyMYLk#TATAIPL | #Qualifier1 | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/6PMpKOCPuy
GT की ओर से कसिगो रबाड़ा और होल्डर ने 2-2 विकेट चटकाएं। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा को 1 विकेट मिला।
GT की पारी
टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की ओर से साई 14 रन, गिल 2 रन, जोस 29रन पवेलियन लौट गए। वहीं टीम से सबसे ज्यादा राहुल तेवतिया ने रन बनाए। उन्होंने 43 गेंद में 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 68 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा कोई भी प्लेयर 10 भी नहीं बना सके।
RCB की ओर से जैकब डफी ने 3 विकेट और भुवनेश्वर , रासिख, क्रुणाल ने 2-2 विकेट चटकाएं। वहीं जोश हेजलवुड को 1 विकेट मिला।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम।
इम्पैक्ट ऑप्शंस- रोमारियो शेफर्ड।
गुजरात टाइटंस (GT)
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट- राहुल तेवतिया।