WI ने SCO को हराया

WI ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में SCO को 7 रन से हराया

वेस्टइंडीज विमेंस टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड को 7 रन से हराकर जीत दर्ज की। मैच लीड्स के हेडिंग्ले मैदान में खेला गया।

By : हेमा गुप्ता
WI ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में SCO को 7 रन से हराया

WI ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में SCO को 7 रन से हराया

WI Vs SCO T20 WC 2026: विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में  वेस्टइंडीज विमेंस टीम ने स्कॉटलैंड को 7 रन से मात दी। यह मैच लीड्स के हेडिंग्ले मैदान में खेला गया, जहां स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गवांकर 153 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड टीम 20 ओवर में महज 146 रन का स्कोर ही बना सकी। इसी के साथ टीम को हार का सामना करना पड़ा।

वेस्टइंडीज 7 रन से जीती

पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की ओर से कियाना जोसेफ 13 रन और कप्तान हैली मैथ्यूज 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। फिर शेमाइन कैंपबेल ने 26 गेंद में 36 रन, डेंड्रा 14 रन, जहजारा 16 रन, हेनरी 4 रन बनाकर आउट हो गई। फिर स्टेफनी ने कमान संभाली और 19 गेंद में 47 रन बनाकर टीम के स्कोर को 153 तक पहुंचाया।

स्कॉलैंड 146 पर ढही

टारगेट का पीछा करने उतरी स्कॉलैंड टीम से सबसे ज्यादा रन डार्सी कार्टर ने 62 गेंद में 8 चौके के मदद से 59 रन बनाकर आउट हो गई। कैथरीन 20 रन,  कैथरीन ब्रायस बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गई। टीम से एल्सा लिस्टर ने 33 रन बनाए। इसके अलावा बाकी कोई भी प्लेयर 10 रन का स्कोर भी नहीं बना सकी। इसी के साथ टीम 20 में महज 146 रन ही बना पाई। इस वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

वेस्टइंडीज

हेली मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), डेंड्रा डॉटिन, जहजारा क्लैक्सटन, जनीलिया ग्लासगो, आलिया अलीन, जाइदा जेम्स, शॉनिशा हेक्टर, एफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक।

स्कॉटलैंड

डार्सी कार्टर, कैथरीन फ्रेजर, कैथरीन ब्राइस (कप्तान), सारा ब्राइस (विकेटकीपर), मेगन मैकोल, एल्सो लिस्टर, प्रियानाज चटर्जी, रेचल स्लेटर, कर्स्टी गॉर्डन, क्लो एबेल, गैब्रिएला फोंटेनला।

संबंधित सामग्री

2 दिन में बांग्लादेश का खेल खत्म! ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीता टेस्ट

2 दिन में बांग्लादेश का खेल खत्म! ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीता टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया ने मैके में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। मिचेल स्टार्क ने मैच में 10 विकेट लिए।

 जयसूर्या के खिलाफ 2 बार आउट हुए गिल, दूसरे टेस्ट से पहले बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ की खास तैयारी

जयसूर्या के खिलाफ 2 बार आउट हुए गिल, दूसरे टेस्ट से पहले बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ की खास तैयारी

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ विशेष अभ्यास किया है।

श्रीलंका के खिलाफ भारत का दबदबा, 165 रन से जीता 600वां टेस्ट

श्रीलंका के खिलाफ भारत का दबदबा, 165 रन से जीता 600वां टेस्ट

भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। मानव सुथार ने 10 विकेट लिए।

डेविड वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी: ₹1.3 लाख जुर्माना

डेविड वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी: ₹1.3 लाख जुर्माना

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर को ईस्टर संडे के दिन शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में 1,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लगाया गया।

गॉल टेस्ट में भारत का दबदबा, श्रीलंका 284 पर ऑलआउट; 178 रन की बढ़त

गॉल टेस्ट में भारत का दबदबा, श्रीलंका 284 पर ऑलआउट; 178 रन की बढ़त

भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 178 रन की बढ़त हासिल की। सोनल दिनूषा और रवींद्र जडेजा के प्रदर्शन ने खबरें बटोरीं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026