कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स 2026 में खेलने के लिए पटियाला में चल रहे सिलेक्शन ट्रायल्स के सेमीफाइनल में 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाज निखत जरीन और नीतू घंघास को हार का सामना करना पड़ा और वो कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स से बाहर हो गई।

मिनाक्षी और साक्षी ने फाइनल में बनाई जगह
2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट निखत जरीन को साक्षी चौधरी ने 51 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में 4-1 से हरा दिया और फाइनल में जगह पक्की कर ली। वहीं, 48 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन मीनाक्षी ने नीतू को मात देकर पदक की दौड़ से बाहर कर दिया।
लवलीना बोरगोहेन ने पूजा को दी शिकस्त
अनुभवी मुक्केबाज पूजा रानी (80 किग्रा) को नैना ने हराया, जबकि ओलिंपिक मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन ने 65 किग्रा वर्ग में पूजा को 7-0 के बड़े अंतर से शिकस्त दी।

इन बॉक्सर्स ने पक्की की अपनी जगह
महिला वर्ग में प्रीति पवार (54 किग्रा), प्रिया घंघास (60 किग्रा), जैस्मिन लंबोरिया (57 किग्रा) और अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) ने एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचकर पहले ही कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई कर लिया है। पुरुष वर्ग में सचिन सिवाच अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।
ट्रायल सिस्टम की वापसी और विवाद
भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए 'असेसमेंट सिस्टम' को सस्पेंड कर दोबारा ओपन ट्रायल सिस्टम लागू किया है।
इंटरनेशनल बॉक्सर्स का कहना है कि ट्रायल सिस्टम अधिक निष्पक्ष है और इसमें हार-जीत का कारण खिलाड़ी के सामने होता है।
ट्रायल्स जीतने वाले मुक्केबाज कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी के लिए चेकिया (Czechia) में विशेष कैंप में भाग लेंगे।
वर्ल्ड बॉक्सिंग कप
दूसरे स्थान पर रहने वाले मुक्केबाज 15 से 20 जून तक चीन में आयोजित होने वाले 'वर्ल्ड बॉक्सिंग कप सीरीज-2' में हिस्सा लेंगे।
आगामी खेल आयोजन 2026
कॉमनवेल्थ गेम्स- जुलाई-अगस्त, ग्लासगो।
एशियन गेम्स- सितंबर-अक्टूबर, जापान।