अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी

राम मंदिर चढ़ावा: पैसा शेयर मार्केट में लगाया, पुलिस ने आरोपियों के घरों की ली तलाशी, अखिलेश ने कसा तंज

अयोध्या के राम मंदिर से चढ़ावे की चोरी के मामले में आरोपी अनुकल्प मिश्रा के घर पुलिस ने तलाशी ली। आरोपियों के खाते फ्रीज किए गए, शेयर मार्केट में निवेश का खुलासा हुआ।

राम मंदिर चढ़ावा: पैसा शेयर मार्केट में लगाया, पुलिस ने आरोपियों के घरों की ली तलाशी, अखिलेश ने कसा तंज

राम मंदिर चढ़ावा: पैसा शेयर मार्केट में लगाया

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में आरोपी अनुकल्प मिश्रा को पुलिस उसके घर लेकर गई। वहां करीब 20 मिनट तक तलाशी ली गई। घरवालों से भी पूछताछ की। तलाशी में क्या मिला, यह अभी तक साफ नहीं है।

शेयर मार्केट में लगाया पैसा

पूछताछ में अनुकल्प मिश्रा ने बताया कि मैं और अविनाश शुक्ला चोरी के पैसों को शेयर मार्केट में लगाते थे। लोगों को ब्याज पर पैसे देते थे। पैसों को करीबियों और रिश्तेदारों के बैंक खातों में भेजते देते थे। फिर उनसे अपने खातों में पैसे ट्रांसफर करवाते थे। इससे पहले पुलिस लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय को भी उनके घरों पर लेकर गई थी। इनके भी घरों की तलाशी ली गई थी। पुलिस ने आरोपियों के रिश्तेदारों के 30 बैंक खाते फ्रीज कर दिए। इन खातों में आय की तुलना में ज्यादा लेनदेन मिलने की बात सामने आई है। 

अखिलेश का वार

बुधवार सुबह 7 बजे पुलिस ने तीनों को 40 घंटे की रिमांड पर लिया था। इनके पास से फर्जी चंदा रसीदें मिली। इधर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- हमारे धर्म में चढ़ावे की चोरी महापाप है। इन्होंने महापाप किया। BJP में भगदड़ शुरू भी हो गई है। बहुत सारे लोग मुझसे अभी से संपर्क करने की कोशिश में लगे हैं। SIT सिर्फ लीपापोती कर रही है। सुनने में तो यह भी आया है कि SIT पर भी सवाल खड़े हो गए हैं, एक सदस्य पर 420 का मुकदमा है।

संबंधित सामग्री

‘जय श्री राम’ के नारों से गूंजी अयोध्या, रामकोट की नित्य परिक्रमा का एक साल पूरा

‘जय श्री राम’ के नारों से गूंजी अयोध्या, रामकोट की नित्य परिक्रमा का एक साल पूरा

अयोध्या में रामकोट परिक्रमा की पहली वर्षगांठ पर बड़े पैमाने पर आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं और संतों ने भाग लिया।

सागर में बंदूक की तलाश में पहुंची पुलिस, घर से निकले 3 करोड़ रुपए

सागर में बंदूक की तलाश में पहुंची पुलिस, घर से निकले 3 करोड़ रुपए

मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक घर से पुलिस ने तलाशी के दौरान लॉक अलमारी से लगभग 3 करोड़ रुपए कैश जब्त किए।

अमृतसर में नशे और अवैध हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

अमृतसर में नशे और अवैध हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस ने दो क्रॉस-बॉर्डर नेटवर्क का पर्दाफाश किया, जिसमें पांच आरोपियों को पकड़ा गया और सात पिस्तौल व 2 किलो हेरोइन बरामद की गई।

मैं लौटा रहा चंदा, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं: किसान ने दिग्विजय सिंह के लिए काटा 1.10 लाख का चेक

मैं लौटा रहा चंदा, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं: किसान ने दिग्विजय सिंह के लिए काटा 1.10 लाख का चेक

किसान राम सिंह मकवाना ने दिग्विजय सिंह को राम मंदिर चंदे की राशि लौटाने की पेशकश की है, जिससे राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, पुलिस रेड में 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, पुलिस रेड में 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर के ग्रैंड स्पा सेंटर में पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में छापेमारी की, कई विदेशी महिलाओं सहित लोग हिरासत में लिए गए।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026