बच्चा DM से मांगे न्याय

कमीशन दो तो काम होता है, जनसुनवाई में पहुंचा 13 साल का बच्चा, DM से बोला - घर पर ताला जड़ा, खुलवा दीजिए

लखीमपुर खीरी में 13 वर्षीय अमिताभ गुप्ता ने DM के सामने अपने घर पर कब्जा होने की शिकायत की। परिवार का बंटवारा और मां की मृत्यु के बाद संपत्ति विवाद में फंसे बच्चे ने न्याय मांगा।

कमीशन दो तो काम होता है, जनसुनवाई में पहुंचा 13 साल का बच्चा, DM से बोला - घर पर ताला जड़ा, खुलवा दीजिए

बच्चा DM से मांगे न्याय

UP के लखीमपुर खीरी में 13 साल का बच्चा अकेले ही DM के पास पहुंचा। यह देखकर जनसुनवाई कर रहे DM ने उसे पास बुलाया। आने की वजह पूछी तो वह धड़ल्ले से बोला- मेरे घर पर ताऊ-ताई ने जबरन कब्जा करके ताला जड़ दिया है। इसे खुलवा दीजिए।

DM के सामने अड़ गया बच्चा

पास में खड़े थानेदार ने कहा- खुलवा देंगे। इस पर बच्चा बोला- खुलवा देंगे नहीं…खुलवाईएं। बार-बार न आना पड़े। इसी बीच पुलिसकर्मी हंसने लगे। इस पर बच्चा उखड़ गया। उसने कहा- आप लोगों को क्या है, कमीशन मिल जाए तो काम कर देते हैं। DM अंजनी कुमार सिंह ने कोतवाल से कहा- बच्चे के घर जाकर ताला खुलवाइए। इसके बात कोतवाल राजेश कुमार सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि बच्चा जिस घर के कमरे का ताला खुलवाने की बात कर रहा है, वह उसके पिता की पहली पत्नी का है, जिसकी पत्नी की मौत हो चुकी है।


पिता की 2 शादियां

उनका बेटा लखनऊ में रहता है। तब से बच्चे के ताऊ यानी बड़े पिता ने कमरे पर ताला लगा रखा है। इसके बाद कोतवाल बिना ताला खुलवाए वापस लौट आए। मामला शनिवार का है। वीडियो रविवार को वायरल हुआ। दरअसल, डीएम सदर तहसील में समाधान दिवस पर जनसुनवाई कर रहे थे। बच्चे का नाम अमिताभ गुप्ता है।अमिताभ के पिता हरीश गुप्ता 4 भाई हैं। कुछ साल पहले सभी भाई अलग हो गए। बंटवारे में बाकी 3 भाइयों को 1-1 कमरा मिला, जबकि हरीश को 2 कमरे मिले। पुलिस जांच में सामने आया कि हरीश मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। उन्होंने 2 शादियां की हैं।

पहली पत्नी का निधन हो चुका है। मां का मौत के बाद बेटा लखनऊ में अपनी बुआ के यहां पढ़ाई करता है। अमिताभ का कहना है कि बंटवारे में जो कमरा पिता की पहली पत्नी को मिला था, उस पर अब उनका हक है, क्योंकि उनकी मौत हो चुकी है।

संबंधित सामग्री

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्नाव में स्मारकों के नामकरण की घोषणा की।

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

रक्षाबंधन के दौरान उत्तर प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज किया, नकली पनीर और मावा जब्त।

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ाई है।

यूपी में टैक्सी ड्राइवर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, पिकअप न करने पर ₹100 जुर्माना

यूपी में टैक्सी ड्राइवर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, पिकअप न करने पर ₹100 जुर्माना

उत्तर प्रदेश में कैब बुकिंग ऐप्स के लिए नई नियमावली लागू हुई, जिसमें किराया सीमा, ड्राइवर सत्यापन, बीमा और शिकायत निवारण शामिल हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026