बच्चे की मौत की गंभीर लापरवाही

भोपाल एम्स की बड़ी लापरवाही, लाश के लिए बना इंजेक्शन बच्चे को लगाया, मौत

भोपाल एम्स में 3 साल के कैंसर पीड़ित बच्चे को गलती से फॉर्मेलिन इंजेक्ट किया गया, जिसके कारण बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में दो नर्सिंग ऑफिसरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

भोपाल एम्स की बड़ी लापरवाही, लाश के लिए बना इंजेक्शन बच्चे को लगाया, मौत

लाश के लिए बना इंजेक्शन बच्चे को लगाया

भोपाल एम्स में इलाज करा रहे 3 साल के कैंसर पीड़ित बच्चे की अस्पताल स्टाफ की गंभीर लापरवाही से मौत हो गई। जांच में सामने आया है कि बच्चे को दवा की जगह गलती से फॉर्मेलिन इंजेक्ट कर दिया था। फॉर्मेलिन एक खतरनाक रसायन है, जिसका इस्तेमाल मेडिकल संस्थानों में बायोप्सी सैंपल और शवों के संरक्षण के लिए किया जाता है।

ब्लड कैंसर से पीड़ित था बच्चा

इंजेक्शन लगाते वक्त बच्चे के पिता ने तीन बार नर्स को चेतावनी दी थी कि सिरिंज में सही दवा नहीं है, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। मामले में 2 नर्सिंग ऑफिसर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बता दे सागर जिले के बीना तहसील के ग्राम कौरजा निवासी सार्थक यादव (3) ब्लड कैंसर से पीड़ित था। उसे 15 दिसंबर 2025 को गंभीर हालत में AIIMS भोपाल के पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया था।

बच्चे की मौत

जांच के अनुसार, बायोप्सी के सैंपल सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल होने वाला रसायन फॉर्मेलिन एक सिरिंज में भरकर वार्ड में रखा गया था। ड्यूटी पर मौजूद नर्सिंग ऑफिसर अनुका गुजराती ने इसे सुरक्षित स्थान पर रखने के बजाय मरीज के बेड के पास छोड़ दिया, जो हॉस्पिटर प्रोटोकॉल के खिलाफ था। फॉर्मेलिन शरीर में पहुंचते ही बच्चे की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। उसे तत्काल PICU में शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों ने CPR समेत तमाम प्रयास किए, लेकिन सुबह 8:45 बजे उसकी मौत हो गई।

संबंधित सामग्री

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

बालाघाट के बैगा अंचल में 19 बच्चों की मौत का खुलासा, ICMR जांच में मीजल्स संक्रमण की पुष्टि

बालाघाट के बैगा अंचल में 19 बच्चों की मौत का खुलासा, ICMR जांच में मीजल्स संक्रमण की पुष्टि

मध्य प्रदेश के बालाघाट में बच्चों की मौत के पीछे मीजल्स संक्रमण का पता चला है। ICMR की रिपोर्ट से खसरा संक्रमण की पुष्टि हुई।

हरियाणा CM सैनी के कार्यक्रम में AC फेल, सोनीपत यूनिवर्सिटी में SDE सस्पेंड; कंपनी पर FIR

हरियाणा CM सैनी के कार्यक्रम में AC फेल, सोनीपत यूनिवर्सिटी में SDE सस्पेंड; कंपनी पर FIR

हरियाणा के सोनीपत में DCRUST विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान AC फेल होने से विवाद, कई कार्रवाई और FIR दर्ज।

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के स्कूल में छज्जा गिरने से बच्चे की मौत, दो घायल

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के स्कूल में छज्जा गिरने से बच्चे की मौत, दो घायल

संभल, उत्तर प्रदेश में एक स्कूल के छज्जे के गिरने से 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई और दो अन्य बच्चे घायल हुए।

एमपी में पदोन्नति प्रक्रिया पर घमासान, नियमों की अनदेखी के आरोप

एमपी में पदोन्नति प्रक्रिया पर घमासान, नियमों की अनदेखी के आरोप

मध्य प्रदेश में प्रशासनिक पदोन्नति प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद अधिकारियों ने न्यायालय जाने की धमकी दी है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026