भीषण आग लखनऊ के जवाहर भवन में

लखनऊ के जवाहर भवन में भीषण आग, धुएं का गुबार 2 किमी दूर तक दिखा

लखनऊ में जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर भीषण आग लगी। दमकल की 15 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटीं, किसी जनहानि की सूचना नहीं।

By : नरेंद्र सिंह
लखनऊ के जवाहर भवन में भीषण आग, धुएं का गुबार 2 किमी दूर तक दिखा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह हजरतगंज स्थित जवाहर भवन में भीषण आग लग गई। आग सुबह करीब 9:53 बजे चौथी मंजिल पर लगी और देखते ही देखते पूरी मंजिल धुएं और आग की लपटों से घिर गई। आग का धुआं करीब 2 किलोमीटर दूर विधानसभा क्षेत्र तक दिखाई दिया।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

कैंटीन से आग शुरू होने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चौथी मंजिल पर स्थित कैंटीन से आग शुरू हुई। इसी मंजिल पर राज्य कर्मचारियों के इलाज के लिए अंग्रेजी और होम्योपैथिक चिकित्सा से जुड़े कार्यालय भी संचालित होते हैं। आग लगते ही पूरे भवन को खाली करा लिया गया।

डिप्टी सीएम समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, डीएम विशाख जी. और जॉइंट सीपी बबलू कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया।डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। उन्होंने भवन का एक हिस्सा गिरने की घटना को गंभीर बताते हुए PWD को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि भवन जर्जर पाया जाता है तो उसके विकल्प पर भी विचार किया जाएगा।

आग बुझाने के लिए अपनाई गई विशेष रणनीति

आग चौथी मंजिल तक फैलने के कारण दमकल कर्मियों को बगल की इमारत की छत पर चढ़कर पानी की बौछार करनी पड़ी। होज पाइप के जरिए लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

आग लगने के कारणों की जांच शुरू

फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। फायर विभाग और प्रशासनिक टीम मामले की जांच कर रही है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी।

संबंधित सामग्री

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

23 अगस्त 2026 को, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ रसोइयों को पीएम पोषण योजना के तहत सम्मानित करेंगे, साथ ही स्वास्थ्य और सुरक्षा किट भी वितरित किए जाएंगे.

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से अफरा-तफरी, 21 मरीज दूसरे अस्पताल में शिफ्ट

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से अफरा-तफरी, 21 मरीज दूसरे अस्पताल में शिफ्ट

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग लगने के बाद ICU सहित सभी मरीजों को सुरक्षित निकाला गया। आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।

‘बहन को गोली मारी है, ईश्वर रक्षा करे’... फोन के बाद पहुंची बहन की मौत की खबर

‘बहन को गोली मारी है, ईश्वर रक्षा करे’... फोन के बाद पहुंची बहन की मौत की खबर

लखनऊ के गोमतीनगर में एसबीआई ऑफिसर मानस बाजपेई ने अपनी पत्नी और बहन की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। घटना की वजह अभी जांच के अधीन है।

50 फीट ऊपर झूले की ट्रॉली टूटी, नीचे गिरीं बच्चियां; भाई-बहन समेत 5 घायल

50 फीट ऊपर झूले की ट्रॉली टूटी, नीचे गिरीं बच्चियां; भाई-बहन समेत 5 घायल

लखनऊ के इंदिरा नगर में सावन महोत्सव के दौरान झूले की ट्रॉली टूटने से पांच बच्चे घायल हो गए। तीन बच्चों की हालत गंभीर है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026