भीषण आग नोएडा में

नोएडा की 2 इमारतों में लगी भीषण आग, हाईड्रोलिक क्रेन की लेनी पड़ी मदद

नोएडा के दो अलग-अलग स्थानों पर इमारतों में आग लगी, जिसमें फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नहीं हुई।

नोएडा की 2 इमारतों में लगी भीषण आग, हाईड्रोलिक क्रेन की लेनी पड़ी मदद

भीषण आग नोएडा में

नोएडा में हाईराइज बिल्डिंग सोसाइटी में सुबह 7 बजे आग लग गई। सेक्टर-75 में IVY काउंटी सोसाइटी के 28 मंजिला बिल्डिंग के 12वें फ्लोर में भीषण आग लगी। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैली कि देखते ही देखते फ्लैट की खिड़कियों से ऊंची लपटें निकलने लगीं, और आसमान में काले धुएं का गुबार फैल गया।

हाईड्रोलिक क्रेन की मदद

आग लगने से सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। लोग सीढ़ियों से बाहर भागे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। शुरुआत में दमकल की जो गाड़ियां आईं, उनका पानी 6 फ्लोर तक ही पहुंच पाया। जबकि आग 12वीं फ्लोर में लगी हुई थी। कुछ देर बाद हाईड्रोलिक क्रेन मंगवाई गई। इसके बाद फ्लैट में पानी डाला गया।

एक और बिल्डिंग में आग

राहत की बात यह है कि बिल्डिंग में फायर सेफ्टी उपकरण लगे थे, इसकी मदद से करीब 2.30 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एहतियात के तौर पर आसपास के टावर को भी खाली करवा दिया गया। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। इस बीच, नोएडा में आग लगने की एक और घटना जरूर हुई। सेक्टर-52 के 'E-3 शताब्दी विहार' के पेइंग गेस्ट आवास में आग लग गई। यहां बहुमंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर रेस्टोरेंट है। ऊपरी मंजिलों पर छात्रों के लिए PG है। आग रेस्टोरेंट में लगे फ्रीजर में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। ऊपर फंसे 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग पर काबू पा लिया गया। 

लोगों का किया रेस्क्यू

CFO प्रदीप कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर-24 में सेक्टर-52, शताब्दी विहार के पास एक कॉम्प्लेक्स में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट और स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य किया गया। आग रेस्टोरेंट में लगे फ्रीजर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। फायर सर्विस यूनिट द्वारा टीम बनाकर 15 व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाला। आग पर काबू पाया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है।

संबंधित सामग्री

‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में हादसा, भारी साउंड सेटअप गिरने से दो छात्र घायल

‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में हादसा, भारी साउंड सेटअप गिरने से दो छात्र घायल

हैदराबाद में यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के प्री-रिलीज इवेंट में साउंड-बॉक्स गिरने से दो छात्र घायल हो गए। दुर्घटना से बड़ी फिल्मी इवेंट्स की सुरक्षा पर सवाल उठे।

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

रक्षाबंधन के दौरान उत्तर प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज किया, नकली पनीर और मावा जब्त।

लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराई प्लेन की टेल, पायलट ने दूसरी कोशिश में उतारा विमान

लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराई प्लेन की टेल, पायलट ने दूसरी कोशिश में उतारा विमान

दिल्ली से गोरखपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 2381 का पिछला हिस्सा लैंडिंग के दौरान जमीन से टकराया, पायलट ने गो-अराउंड कर दूसरी बार सफलतापूर्वक लैंड किया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026