भीषण सड़क हादसा

उमरिया में तड़के हुआ दर्दनाक हादसा: ट्रक में घुसी कार, सरपंच समेत 4 की मौत

मध्यप्रदेश के उमरिया में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। एक युवती की जान CPR से बचाई गई जबकि वह परीक्षा के लिए जा रही थी।

By : नरेंद्र सिंह
उमरिया में तड़के हुआ दर्दनाक हादसा: ट्रक में घुसी कार, सरपंच समेत 4 की मौत

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। चित्रकूट परीक्षा दिलाने जा रहे परिवार की अर्टिगा कार नेशनल हाईवे-43 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में सरपंच, उनकी हेड कॉन्स्टेबल पत्नी, एक महिला और तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि परीक्षा देने जा रही युवती की सांसें थम गई थीं। डॉक्टरों ने समय रहते CPR देकर उसकी जान बचाई।

तड़के 3 से 4 बजे के बीच हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र की सिविल लाइन चौकी के पास नेशनल हाईवे-43 पर हुआ। अनूपपुर जिले के लीला गांव का परिवार अर्टिगा कार से चित्रकूट जा रहा था। भरौला के पास सिद्ध बाबा क्षेत्र में कार अचानक अनियंत्रित होकर आगे खड़े ट्रक से जा टकराई।

सरपंच और हेड कॉन्स्टेबल पत्नी समेत चार की मौत

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा के अनुसार, हादसे में लीला गांव के सरपंच कुलपत सिंह (37), उनकी पत्नी एवं हेड कॉन्स्टेबल सविता सिंह मार्को (32), प्रियंका सिंह और तीन वर्षीय रुद्र प्रताप की मौत हो गई।

जिसकी परीक्षा थी, उसी की बची जान

कार में सवार 22 वर्षीय खुशबू मार्को चित्रकूट में परीक्षा देने जा रही थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी सांसें रुक गई थीं। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत CPR देकर उसकी सांसें वापस लौटा दीं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।

ड्राइवर सुरक्षित, लेकिन सदमे में

हादसे के समय कार चला रहा चालक ददन सुरक्षित बच गया, लेकिन गहरे सदमे में है। पुलिस के अनुसार, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण अभी उससे हादसे के कारणों को लेकर पूछताछ नहीं की जा सकी है।

कार में फंसे लोगों को निकालने में लगी मशक्कत

हादसे के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एक व्यक्ति वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।

संबंधित सामग्री

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026