बिहार के भरत तिवारी के एनकाउंटर के मामले पर बड़ा बवाल देखने को मिला था। परिजनों का आरोप था कि सरेंडर करने के बावजूद भी पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया। इस घटना की राजनीतिक दलों ने भी निंदा की थी। इसके बाद इस एनकाउंटर के मामले के न्यायिक जांच कराने की बात कही। अब बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी देने की बात कही है।
क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से ट्वीट कर के कहा- "न्यायिक जांच के अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार द्वारा दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता और एक परिजन को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने X हैंडल पर दी जानकारी।"
न्यायिक जाँच के अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार द्वारा दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता एवं एक परिजन को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) August 13, 2026
न्यायिक जांच के आदेश
ये पूरी घटना भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौती गांव की है। पुलिस के मुताबिक, गांव के निवासी भरत तिवारी ने 17 जून को उसे गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर अवैध हथियार से गोलीबारी की। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें भरत घायल हो गया और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि, भरत के परिजनों का आरोप है कि उसने गोली चलाने से पहले सरेंडर कर दिया था और अपना हथियार भी फेंक दिया था। यहीं से इस मामले को लेकर विवाद शुरू हुआ जिसके बाद CM सम्राट चौधरी ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए।