बिहार में बाढ़ राहत योजना

बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ा ऐलान, खाते में आएगी ₹7 हजार की राहत राशि

बिहार सरकार ने बाढ़ से प्रभावित 8.27 लाख परिवारों को 7-7 हजार रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की है।

By : शिवम् पांडेय
बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ा ऐलान, खाते में आएगी ₹7 हजार की राहत राशि

बिहार में बाढ़ राहत योजना

बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से आर्थिक राहत दी जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना के संकल्प सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बाढ़ पीड़ित परिवारों के बैंक खातों में सीधे सहायता राशि ट्रांसफर करेंगे। सुबह 11:30 बजे होने वाले कार्यक्रम में 8 लाख 27 हजार 472 परिवारों को 7-7 हजार रुपये डीबीटी के जरिए दिए जाएंगे। इसके लिए सरकार कुल 579.23 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि जारी करेगी।

8.27 लाख परिवारों को राहत

सरकार के मुताबिक, 8 लाख 27 हजार 472 बाढ़ प्रभावित परिवारों के खातों में 7-7 हजार रुपये भेजे जाएंगे। यह राशि सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर होगी, जिससे प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक मदद मिल सके। बिहार के 15 जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार करीब 49.36 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया, मधेपुरा और अरवल शामिल हैं।

कई नदियां खतरे के ऊपर

भागलपुर के सुल्तानगंज में गंगा का जलस्तर घट रहा है, लेकिन कई इलाकों में नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बलतारा और कुरसेला में कोसी, खगड़िया में बूढ़ी गंडक और पटना के दीघा घाट, गांधी घाट व हाथीदह में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। भागलपुर, कहलगांव और मुंगेर में गंगा, श्रीपालपुर में पुनपुन, बेनीबाद में बागमती और दरौली में घाघरा नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

1260 सामुदायिक रसोई

बाढ़ प्रभावित लोगों तक भोजन पहुंचाने के लिए अलग-अलग जिलों में 1260 सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा प्रभावित इलाकों में पशुओं के लिए हरा और सूखा चारा पहुंचाया जा रहा है। पशुधन को जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

बारिश का भी अलर्ट

बिहार में आने वाले दिनों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, बक्सर, भोजपुर और रोहतास समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। ऐसे में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन के सामने राहत और बचाव कार्य की चुनौती अभी बनी हुई है।

संबंधित सामग्री

माटी महोत्सव में CM सम्राट चौधरी का संदेश- अपनी माटी का फर्ज निभाएं

माटी महोत्सव में CM सम्राट चौधरी का संदेश- अपनी माटी का फर्ज निभाएं

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित माटी-पूर्वांचल महोत्सव में भाग लिया, जहाँ उन्होंने बिहार और उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की प्रशंसा की।

बाढ़ पीड़ितों के लिए CM सम्राट की पहल, राहत कोष में दान की अपनी सैलरी

बाढ़ पीड़ितों के लिए CM सम्राट की पहल, राहत कोष में दान की अपनी सैलरी

बिहार के 2500 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में, 50 लाख लोग प्रभावित। नेताओं ने राहत कोष में सैलरी दान की। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी।

रोहितेश्वर धाम महोत्सव में शामिल होंगे CM सम्राट चौधरी, कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज

रोहितेश्वर धाम महोत्सव में शामिल होंगे CM सम्राट चौधरी, कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज

रोहितेश्वर धाम में 24 नवंबर को महोत्सव आयोजित होगा, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल होंगे। आयोजन समिति ने तैयारियां शुरू की।

‘नए भारत के शिल्पकार’ PM मोदी को CM सम्राट का खास संदेश, आज से ‘सेवा संकल्प अभियान’

‘नए भारत के शिल्पकार’ PM मोदी को CM सम्राट का खास संदेश, आज से ‘सेवा संकल्प अभियान’

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर उन्हें 'नए भारत का शिल्पकार' कहा, साथ ही सेवा संकल्प अभियान की घोषणा की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर