बिहार में बढ़ता बाढ़ का खतरा

बिहार में बाढ़ का कहर: पटना समेत कई जिलों में पानी-पानी, 6.65 लाख लोग प्रभावित

बिहार की गंगा समेत कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर। 18 जिलों में 6.65 लाख लोग प्रभावित, आपातकालीन उपाय जारी।

By : दिव्या मिस्त्री
बिहार में बाढ़ का कहर: पटना समेत कई जिलों में पानी-पानी, 6.65 लाख लोग प्रभावित

बिहार में गंगा, पुनपुन, गंडक, कोसी और दरधा समेत कई नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना, भोजपुर, बक्सर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर और भागलपुर में गंगा कई जगह खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। राज्य के 18 जिलों में बाढ़ से 6.65 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। दियारा इलाकों से लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं।

गंगा पहुंची खतरे के बेहद करीब

गांधीघाट पर गंगा का जलस्तर 50.51 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से करीब 1.91 मीटर ऊपर है। नदी अपने उच्चतम बाढ़ स्तर 50.52 मीटर के बेहद करीब पहुंच चुकी है। जल संसाधन विभाग ने अधिकारियों को अलर्ट करते हुए तटबंधों की निगरानी और संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क करने के निर्देश दिए हैं।

पटना के कई इलाके जलमग्न

पटना में गंगा का पानी लगातार बढ़ रहा है। दीघा घाट, गांधी घाट और हाथीदह में नदी लाल निशान के ऊपर बह रही है। गायघाट-दीदारगंज सड़क पर पानी भर गया है। बिंद टोली, एलसीटी घाट, गांधी घाट और पटना सिटी के कई निचले इलाकों में पानी घुसने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

प्रोटेक्शन वॉल के 108 रास्ते बंद

गंगा के पानी को शहर में प्रवेश करने से रोकने के लिए पटना की प्रोटेक्शन वॉल के सभी 108 रास्ते बंद कर दिए गए हैं। पानी के रिसाव वाले स्थानों पर भी रोकथाम के इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन निचले इलाकों के लोगों को जरूरत के अनुसार सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहा है।

रेल सेवा पर भी बाढ़ का असर

पुनपुन नदी के बढ़े जलस्तर का असर पटना-गया रेलखंड पर भी पड़ा है। जट डुमरी के पास पानी रेलवे पुल तक पहुंचने के बाद डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। चार मेमू ट्रेनें रद्द की गई हैं, जबकि कई ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं।

सारण में टूटा बांध, सड़क पर चढ़ा पानी

सारण के दिघवारा में मही नदी का बांध टूटने से आसपास के इलाकों में तेजी से पानी फैल गया। वहीं एनएच-19 के डुमरी और छपरा सदर क्षेत्र में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इससे यातायात प्रभावित होने लगा है और हालात बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।

दियारा क्षेत्रों में नाव बनी सहारा

बेगूसराय के शाम्हो समेत कई दियारा इलाकों में खेत और रास्ते जलमग्न हैं। कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है और नाव आवागमन का मुख्य साधन बन गई है। वहीं समस्तीपुर के 56 से ज्यादा गांवों में बाढ़ का असर है और करीब दो लाख लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं।

खगड़िया में रस्सी के सहारे निकल रहे लोग

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड की कई पंचायतों में पानी घुस चुका है। घरों के जलमग्न होने के बाद लोग बच्चों और जरूरी सामान के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। कई जगह रास्ते डूबने से ग्रामीण रस्सी के सहारे पानी पार करने को मजबूर हैं।

सीएम करेंगे हवाई सर्वे

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। बेगूसराय, मुंगेर, सुल्तानगंज और नाथनगर के प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री बेगूसराय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें राहत सामग्री, नावों की उपलब्धता और बचाव अभियान की स्थिति पर चर्चा होगी।

संबंधित सामग्री

माटी महोत्सव में CM सम्राट चौधरी का संदेश- अपनी माटी का फर्ज निभाएं

माटी महोत्सव में CM सम्राट चौधरी का संदेश- अपनी माटी का फर्ज निभाएं

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित माटी-पूर्वांचल महोत्सव में भाग लिया, जहाँ उन्होंने बिहार और उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की प्रशंसा की।

बाढ़ पीड़ितों के लिए CM सम्राट की पहल, राहत कोष में दान की अपनी सैलरी

बाढ़ पीड़ितों के लिए CM सम्राट की पहल, राहत कोष में दान की अपनी सैलरी

बिहार के 2500 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में, 50 लाख लोग प्रभावित। नेताओं ने राहत कोष में सैलरी दान की। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी।

नलखेड़ा में दर्दनाक हादसा: मां बगलामुखी दर्शन से लौट रहे ओडिशा के 8 श्रद्धालुओं की नाले में बहने से मौत

नलखेड़ा में दर्दनाक हादसा: मां बगलामुखी दर्शन से लौट रहे ओडिशा के 8 श्रद्धालुओं की नाले में बहने से मौत

मां बगलामुखी माता मंदिर के पास तेज बारिश में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई।

रोहितेश्वर धाम महोत्सव में शामिल होंगे CM सम्राट चौधरी, कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज

रोहितेश्वर धाम महोत्सव में शामिल होंगे CM सम्राट चौधरी, कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज

रोहितेश्वर धाम में 24 नवंबर को महोत्सव आयोजित होगा, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल होंगे। आयोजन समिति ने तैयारियां शुरू की।

नेपाल बाढ़ में लापता इंजीनियर सुखविंदर की तलाश तेज कराने के लिए केंद्र से बात करेगी हिमाचल सरकार

नेपाल बाढ़ में लापता इंजीनियर सुखविंदर की तलाश तेज कराने के लिए केंद्र से बात करेगी हिमाचल सरकार

नेपाल की बाढ़ में लापता इंजीनियर सुखविंदर रतन की तलाश के लिए हिमाचल सरकार ने केंद्र से सहायता मांगी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर