CBI छापा प्रयागराज में

प्रयागराज DRM ऑफिस में CBI का छापा, ₹50 हजार रिश्वत लेते APO-अधीक्षक गिरफ्तार

प्रयागराज में रेलवे के दो अधिकारियों को CBI ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा। यह कार्रवाई एक लोको पायलट के ट्रांसफर से जुड़े घूस मामले में की गई थी।

By : शिवम् पांडेय
प्रयागराज DRM ऑफिस में CBI का छापा, ₹50 हजार रिश्वत लेते APO-अधीक्षक गिरफ्तार

CBI छापा प्रयागराज में

प्रयागराज में उत्तर मध्य रेलवे के DRM कार्यालय में गुरुवार शाम CBI ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान सहायक कार्मिक अधिकारी (APO) अरविंद कुमार और कार्यालय अधीक्षक राजेश मणि त्रिपाठी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा गया। दोनों को हिरासत में लेने के बाद CBI ने कार्यालय में भी जांच की।

लोको पायलट से घूस

मामला कानपुर में तैनात एक लोको पायलट के ट्रांसफर से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि ट्रांसफर से संबंधित काम कराने के बदले उससे 50 हजार रुपये मांगे गए थे। लोको पायलट ने CBI के लखनऊ कार्यालय में इसकी शिकायत की थी।

ऐसे पकड़े गए

शिकायत के बाद CBI ने कार्रवाई की योजना बनाई। गुरुवार शाम शिकायतकर्ता 50 हजार रुपये लेकर प्रयागराज मंडल कार्यालय पहुंचा। वहां उसकी मुलाकात APO अरविंद कुमार और कार्यालय अधीक्षक राजेश मणि त्रिपाठी से हुई। आरोप है कि जैसे ही दोनों ने रिश्वत की रकम ली, पहले से निगरानी कर रही CBI टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

ऑफिस में छानबीन

कार्रवाई के बाद DRM कार्यालय में काफी देर तक हलचल रही। CBI टीम ने ट्रांसफर से जुड़े दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड भी खंगाले। कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए जाने की बात सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आगे की जांच

अब CBI यह पता लगाएगी कि रिश्वत की मांग किस स्तर पर हुई थी और ट्रांसफर के मामले में दोनों कर्मचारियों की क्या भूमिका थी। जांच में अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अमित मालवीय ने बताया कि CBI की कार्रवाई की जानकारी मिली है। हालांकि देर रात तक रेलवे प्रशासन को CBI की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली थी।
 

संबंधित सामग्री

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

उत्तर प्रदेश में हुई नई पुलिस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी खुशी व्यक्त की। कहा- प्रक्रिया में किसी प्रकार का भेदभाव या रिश्वत नहीं थी।

निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया समेत 3 आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी

निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया समेत 3 आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी

नेहा पच्चीसिया और अन्य आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए। अगली सुनवाई 21 सितंबर 2026 को हाईकोर्ट में निर्धारित है।

फर्जी पासपोर्ट मामले में बड़ा खुलासा: STF के निशाने पर पासपोर्ट ऑफिस के अधिकारी, नसीम अख्तर से 8 फर्जी पासपोर्ट बरामद

फर्जी पासपोर्ट मामले में बड़ा खुलासा: STF के निशाने पर पासपोर्ट ऑफिस के अधिकारी, नसीम अख्तर से 8 फर्जी पासपोर्ट बरामद

STF की जांच में फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले नेटवर्क में कई अधिकारियों के शामिल होने का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

दिशा सालियान केस में CBI की FIR: गैंगरेप, हत्या और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों की होगी जांच

दिशा सालियान केस में CBI की FIR: गैंगरेप, हत्या और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों की होगी जांच

दिशा सालियान की मौत के छह साल बाद, CBI ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में गैंगरेप, हत्या और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप शामिल हैं।

टैबलेट, मेडिकल इंश्योरेंस और मल्टीलेवल पार्किंग... वकीलों को CM योगी की 3 बड़ी सौगात

टैबलेट, मेडिकल इंश्योरेंस और मल्टीलेवल पार्किंग... वकीलों को CM योगी की 3 बड़ी सौगात

योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में वकीलों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग, टैबलेट्स, और कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस की घोषणा की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर