सीएम यादव ने दिल्ली में बैठक की

हाई लेवल मीटिंग में हुई एमपी की तारीफ, सीएम डॉ. यादव बोले- निवेशकों की सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन है हमारा प्रदेश

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में आयोजित उद्योग संवर्धन बैठक में शामिल हुए, जहां उन्होंने राज्य में निवेश की प्रगति पर चर्चा की।

By : शिवम् पांडेय
हाई लेवल मीटिंग में हुई एमपी की तारीफ, सीएम डॉ. यादव बोले- निवेशकों की सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन है हमारा प्रदेश

भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में आयोजित उद्योग संवर्धन बॉडी की सर्वोच्च बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में उपस्थित सभी मंत्रियों ने मध्यप्रदेश में हो रहे निवेश की तारीफ की। प्रदेश लगातार विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश का हर क्षेत्र लगातार उन्नति कर रहा है। निवेशक राज्य सरकार पर भरोसा कर रहे हैं। राज्य सरकार से मिल रही सुविधाओं की वजह से निवेशकों के प्रस्ताव लगातार राज्य सरकार को प्राप्त हो रहे हैं।  

बैठक को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में आज नई दिल्ली में उद्योग संवर्धन बॉडी की सर्वोच्च बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मैंने मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन पर देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का भूमि-पूजन हुआ। इस पार्क की सौ फीसदी जमीन उद्योगपतियों को आवंटित कर दी गई है। इस बात पर मंत्रियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। 

बड़े पैमाने पर धरातल पर उतरे निवेश प्रस्ताव

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर जो काम हो रहा है वो तारीफ के काबिल है। हमने कुछ दूसरे भी प्रस्ताव लगाए हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों का भरोसा जीता है इसलिए उद्योगपति बड़े पैमाने पर राज्य में निवेश कर रहे हैं। मध्यप्रदेश निवेशकों के लिए सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन है। आम तौर पर दस फीसदी निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतरते हैं, लेकिन विश्वास का माहौल होने, पारदर्शी व्यवस्था होने से मध्यप्रदेश में 30 फीसदी प्रस्ताव धरातल पर उतरे हैं। प्रदेश में अपराध कम है, बिजली है, जमीन है, इन सभी की वजह से उद्योगपति राज्य को पसंद कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026