दर्दनाक हादसा मसूरी में

मसूरी में कार दुर्घटना से 4 लोगों की मौत, खाई में गिरी कार, CM धामी ने जताया दुख

मसूरी में एक कार खाई में गिर गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। ये सभी उत्तरकाशी से घूमने आए थे और दुर्घटना सुबह 9 बजे हुई।

मसूरी में कार दुर्घटना से 4 लोगों की मौत, खाई में गिरी कार, CM धामी ने जताया दुख

दर्दनाक हादसा मसूरी में

मसूरी में कार 500 m गहरी खाई में गिर गई, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। सभी UP, दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो घूमने के लिए आए थे। पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह 9 बजे झड़ीपानी रोड में हुआ है। दिल्ली कार 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। 

हादसे से पहले क्या हुआ?

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुंरत रेस्क्यू शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। कार में 4 लोग सवार थे, जिनके शव SDRF ने निकाले। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में पता चला कि कार सवारों ने हादसे से ठीक पहले पास की ही दुकान से कुछ सामान खरीदा। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि वे उत्तरकाशी से आ रहे थे। सामान लेकर जैसे ही सभी लोग कार में बैठे, तीव्र ढलान होने के कारण कार सड़क पर तेजी से आगे बढ़ने लगी। ड्राइवर जब तक नियंत्रण पाता, कार एक खाली प्लॉट को पार करते हुए सीधे गहरी खाई में जा गिरी।

CM ने जताया दुख

घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया। CM ने लिखा मसूरी-देहरादून मार्ग पर झड़ीपानी के समीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से पर्यटकों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें। 

मृतकों की पहचान

हादसे का शिकार हुई गाड़ी दिल्ली नंबर की की है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान

सत्यप्रकाश- निवासी सोनीपत, हरियाणा

मनीत (19)

सविता (48)- पत्नी धर्मवीर, निवासी 322 A नेहरू नगर, गाजियाबाद

संगीता (46)- पत्नी टीटू, निवासी करोलबाग, दिल्ली

पुलिस ने कार सवार व्यक्तियों के परिजनों को सूचित कर दिया गया।

संबंधित सामग्री

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख का ऐलान

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख का ऐलान

उत्तराखंड के चमोली में टनल हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा की।

मसूरी जाने वाले संभलकर निकलें, मैगी प्वाइंट के पास लैंडस्लाइड

मसूरी जाने वाले संभलकर निकलें, मैगी प्वाइंट के पास लैंडस्लाइड

उत्तराखंड के मैगी प्वाइंट के पास मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन हुआ है। बड़े वाहनों की आवाजाही रुकी, सड़क सिंगल लेन में सीमित।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज मसूरी दौरे पर, LBSNAA में IAS प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज मसूरी दौरे पर, LBSNAA में IAS प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन LBSNAA में IAS प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह में शामिल होंगे, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

गोवा में एक्टर अश्विन मुशरान ने बाइक को मारी टक्कर ,भीड़ ने घेरा, जमकर हुआ हंगामा 

गोवा में एक्टर अश्विन मुशरान ने बाइक को मारी टक्कर ,भीड़ ने घेरा, जमकर हुआ हंगामा 

गोवा में अश्विन मुशरान की कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, जिससे पिता-बेटे गंभीर रूप से घायल हुए। इसके बाद विवाद और बहस हुई।

चमोली टनल हादसे में मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा, 2 अब भी लापता

चमोली टनल हादसे में मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा, 2 अब भी लापता

चमोली के विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, 2 अभी भी लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026