दतिया में फर्जी एंटी करप्शन इंस्पेक्टर बनकर सराफा कारोबारी से 29.50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

दतिया में 29.50 लाख की ठगी

दतिया में फर्जी एंटी करप्शन इंस्पेक्टर बनकर सराफा कारोबारी से 29.50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

दतिया में एक युवक ने खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो का इंस्पेक्टर बताकर सराफा कारोबारी से 29.50 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दतिया में फर्जी एंटी करप्शन इंस्पेक्टर बनकर सराफा कारोबारी से 2950 लाख की ठगी आरोपी गिरफ्तार

दतिया शहर में खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) झांसी का इंस्पेक्टर बताने वाले एक युवक ने सराफा कारोबारी को झांसे में लेकर 29.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने कारोबारी को उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने का डर दिखाया, फर्जी दस्तावेज और पहचान पत्र पेश किए तथा जेल भेजने की धमकी देकर अलग-अलग किश्तों में लाखों रुपये वसूल लिए। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट से आरोपी का दो दिन का रिमांड भी प्राप्त किया गया है।

26 मई 2025 को 100 ग्राम सोना उसे सौंप दिया

भटियारा मोहल्ला निवासी सराफा कारोबारी प्रियांश सिंघल ने पुलिस को बताया कि जनवरी 2025 में ए.के. गुप्ता नामक व्यक्ति उसकी दुकान पर आया और उसके दिवंगत पिता पर 100 ग्राम सोना बकाया होने का दावा किया। पिता की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए प्रियांश ने 26 मई 2025 को 100 ग्राम सोना उसे सौंप दिया।

रफा-दफा कराने के नाम पर पैसों की मांग शुरू कर दी

कुछ दिनों बाद एक व्यक्ति काली वर्दी पहनकर दुकान पर पहुंचा और खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो झांसी का इंस्पेक्टर मनीष कुमार बताया। उसने कथित एफआईआर की प्रति और पहचान पत्र दिखाकर कहा कि ए.के. गुप्ता ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी ने कार्रवाई और जेल भेजने का भय दिखाते हुए मामला रफा-दफा कराने के नाम पर पैसों की मांग शुरू कर दी।

ए.के. गुप्ता ने ऐसी किसी शिकायत से इनकार कर दिया

आरोपी ने पहले 10 लाख रुपये में मामला खत्म कराने की बात कही। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में पांच-पांच लाख, दस लाख और फिर 4.50 लाख रुपये लेकर कुल 29.50 लाख रुपये ऐंठ लिए। मामले का खुलासा तब हुआ जब प्रियांश ने ए.के. गुप्ता से बातचीत की और उसे कथित शिकायत की जानकारी दी। ए.के. गुप्ता ने ऐसी किसी शिकायत से इनकार कर दिया।

विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी

संदेह होने पर प्रियांश झांसी स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय पहुंचा, जहां पता चला कि मनीष कुमार नाम का कोई इंस्पेक्टर वहां पदस्थ नहीं है और उसके खिलाफ कोई मामला भी दर्ज नहीं है। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और धमकी समेत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

संबंधित सामग्री

सतना-मैहर के बीच केबल चोरी से 19 ट्रेनें प्रभावित, 2 महिलाएं गिरफ्तार

राज्य

सतना-मैहर के बीच केबल चोरी से 19 ट्रेनें प्रभावित, 2 महिलाएं गिरफ्तार

मुंबई-हावड़ा रेलखंड पर 7 मीटर केबल चोरी के कारण रेल संचालन 3 घंटे तक प्रभावित रहा, जिसमें 19 ट्रेनों को देरी हुई और 2 महिलाएं गिरफ्तार की गईं।

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर, गर्लफ्रेंड बोली ताऊ को रास्ते से हटा दो, बॉयफ्रेंड ने की हच्या

राज्य

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर, गर्लफ्रेंड बोली ताऊ को रास्ते से हटा दो, बॉयफ्रेंड ने की हच्या

प्रयागराज में हुए ट्रिपल मर्डर में पुलिस ने बॉयफ्रेंड हिमांशु यादव समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया। हिमांशु ने अपनी गर्लफ्रेंड की बात मानते हुए अपने चाची-चाचा को मार डाला।

छत्तीसगढ़: 14 वर्षीय नाबालिग ने की रेप की कोशिश, हुआ गिरफ्तार

राज्य

छत्तीसगढ़: 14 वर्षीय नाबालिग ने की रेप की कोशिश, हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती में 14 वर्षीय नाबालिग ने 4 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश की। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया।

नागपुर: वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने पूर्व सहपाठी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के दबाव का लगाया आरोप

देश-विदेश

नागपुर: वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने पूर्व सहपाठी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के दबाव का लगाया आरोप

नागपुर में वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने अपने पूर्व सहपाठी और उसके सहयोगियों पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला,  ED ने लिया बड़ा एक्शन!

राज्य

उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला, ED ने लिया बड़ा एक्शन!

ED ने उत्तराखंड में SC-ST छात्रवृत्ति घोटाले के सिलसिले में 13.83 करोड़ रुपये की संपत्तियां प्रोविजनल रूप से अटैच की हैं। यह कार्रवाई देहरादून के ED सब-जोनल ऑफिस द्वारा की गई है।