दतिया उपचुनाव में सपा का समर्थन

दतिया उपचुनाव में भाजपा को चुनौती, कांग्रेस प्रत्याशी को सपा का समर्थन; सियासी समीकरण बदले

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में सपा ने कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह को समर्थन दिया, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

दतिया उपचुनाव में भाजपा को चुनौती, कांग्रेस प्रत्याशी को सपा का समर्थन; सियासी समीकरण बदले

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में अब मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के नामांकन के दौरान समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। सपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ नामांकन स्थल पहुंचे और कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव लड़ने की घोषणा की।

कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत लगाएगी

मनोज यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ है और दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत लगाएगी। सपा के इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानकारों का मानना है कि दतिया क्षेत्र में यादव समाज के मतदाताओं की भूमिका अहम रही है, ऐसे में सपा का समर्थन कांग्रेस के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है और भाजपा के लिए नई चुनौती खड़ी कर सकता है।

चुनावी अभियान की शुरुआत..

कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने नामांकन दाखिल करने से पहले मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने प्राचीन बनखंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर चुनावी अभियान की शुरुआत की। बाद में वे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपना नामांकन पत्र जमा किया।

नामांकन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नामांकन के बाद कांग्रेस ने बाईपास रिंग रोड स्थित सभा स्थल पर शक्ति प्रदर्शन के रूप में विशाल जनसभा का आयोजन किया।

समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही

मीडिया से चर्चा करते हुए घनश्याम सिंह ने दतिया की स्थानीय समस्याओं को चुनाव का मुख्य मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि जिले में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को लेकर लोग परेशान हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है।

इसका फैसला आने वाले चुनाव परिणाम

कांग्रेस प्रत्याशी ने किसानों, युवाओं और व्यापारियों से जुड़े मुद्दे भी उठाए। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, खाद-बीज की कीमतों और रोजगार की कमी से लोग परेशान हैं। वहीं, भाजपा के सामने अब कांग्रेस और सपा के संयुक्त मुकाबले की चुनौती खड़ी हो गई है। दतिया उपचुनाव में गठबंधन की यह रणनीति कितना असर दिखाती है, इसका फैसला आने वाले चुनाव परिणाम करेंगे।

संबंधित सामग्री

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

SIR के विरोध पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- वोटर लिस्ट के शुद्धीकरण से परेशानी क्यों?

SIR के विरोध पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- वोटर लिस्ट के शुद्धीकरण से परेशानी क्यों?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने SIR के माध्यम से मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया का समर्थन किया और कांग्रेस के विरोध को आधारहीन बताया।

हिमाचल की बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें सरकार, BJP सांसद सुरेश कश्यप ने CM सुक्खू को घेरा

हिमाचल की बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें सरकार, BJP सांसद सुरेश कश्यप ने CM सुक्खू को घेरा

हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कर्ज और आर्थिक संकट को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। BJP सांसद सुरेश कश्यप ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 1984 सिख विरोधी दंगों के मामलों में काट रहे थे उम्रकैद

पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 1984 सिख विरोधी दंगों के मामलों में काट रहे थे उम्रकैद

पूर्व कांग्रेस सांसद और 1984 के सिख विरोधी दंगों में दोषी पाए गए सज्जन कुमार का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

स्कूली शिक्षा पर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी अभियान, जीतू पटवारी बोले- सरकार जारी करे श्वेत पत्र

स्कूली शिक्षा पर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी अभियान, जीतू पटवारी बोले- सरकार जारी करे श्वेत पत्र

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने स्कूली शिक्षा के सुधार के लिए नई योजना का ऐलान किया, सरकारी स्कूलों की वास्तविक स्थिति जांचने का दायित्व पंचायतों को सौंपा गया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026