गाजी मियां दरगाह में गबन का आरोप

बहराइच की गाजी मियां दरगाह में करोड़ों के गबन का आरोप, SIT जांच की मांग

BJP के कुंवर बासित अली ने बहराइच की गाजी मियां दरगाह में व्यापक गबन का आरोप लगाया है और CM योगी आदित्यनाथ से SIT जांच की मांग की है।

बहराइच की गाजी मियां दरगाह में करोड़ों के गबन का आरोप, SIT जांच की मांग

गाजी मियां दरगाह में गबन का आरोप

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बीच बहराइच में गाजी मियां की दरगाह में भी करोड़ों रुपए के गबन का आरोप लगा है। BJP के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली का आरोप है कि दरगाह में पिछले 20 सालों में करोड़ों का गबन किया गया। बासित अली ने CM योगी आदित्यनाथ को चिट्‌ठी लिखकर पूरे प्रकरण में SIT जांच की मांग की।

लूट और गबन

बहराइच के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मामले को संज्ञान में लिया। उन्होंने DM अक्षय त्रिपाठी से रिपोर्ट मांगी है। मंत्री दिनेश ने कहा, मुझे शिकायतें मिली हैं कि बहराइच शरीफ यानी दरगाह हजरत सैयद सालार मसूद गाजी दरगाह में चढ़ावे, दुकानों, ठेकों, मेलों आदि अन्य मदों से आने वाली धनराशि का बड़े पैमाने पर लूट और गबन हो रहा है और यह कितने लंबे वक्त से हो रहा है।

दोषी पर कार्रवाई

मंत्री ने कहा कि किसी के द्वारा इस पर कार्रवाई नहीं की गई है। मैंने जिलाधिकारी बहराइच को निर्देश दिए हैं कि 15 दिन के भीतर सारी शिकायतों की जांच कराकर अवगत कराया जाए। जिससे इन आस्था स्थलों पर हो रही लूट की जांच हो और उन पर कार्रवाई हो, और दोषी हों, उन्हें कठोर दंड दिया जा सके।

हजारों करोड़ का घोटाला

बासित अली ने कहा- वक्फ नंबर- 19, दरगाह हजरत सैयद सालार गाजी मसूद की बड़ी दरगाह है। यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा वक्फ है। जिसमें करोड़ों की संपत्ति है। कॉलेज-स्कूल और लगभग 50-60 बीघे के अंदर एक दरगाह बनी हुई है। जिस पर समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री वकार शाह के बेटे यासिर शाह, यासिर की पत्नी मारिया शाह और इनके लोग कमेटियों में हैं। यहां लगभग 20 साल से वहां बड़ी तादाद में करप्शन है। लगभग 14 करोड़ इनकम एक साल में उन्होंने दिखाई। लेकिन लगातार शिकायतें हुईं तो उसमें करीब 20 साल के अंदर हजारों करोड़ का घोटाला होने की बात सामने आई

संबंधित सामग्री

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्नाव में स्मारकों के नामकरण की घोषणा की।

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

रक्षाबंधन के दौरान उत्तर प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज किया, नकली पनीर और मावा जब्त।

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ाई है।

यूपी में टैक्सी ड्राइवर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, पिकअप न करने पर ₹100 जुर्माना

यूपी में टैक्सी ड्राइवर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, पिकअप न करने पर ₹100 जुर्माना

उत्तर प्रदेश में कैब बुकिंग ऐप्स के लिए नई नियमावली लागू हुई, जिसमें किराया सीमा, ड्राइवर सत्यापन, बीमा और शिकायत निवारण शामिल हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026