गोरखपुर में पोखरे की सफाई

श्रमदान कर ऐतिहासिक पोखरे की सफाई करने वाले युवाओं की CM योगी ने की सराहना

गोरखपुर के दो युवाओं ने मां तरकुलहा देवी धाम के पोखरे की सफाई शुरू करके सरकार का ध्यान आकर्षित किया और मुख्यमंत्री से प्रशंसा प्राप्त की।

By : सोनिया रायकवार
श्रमदान कर ऐतिहासिक पोखरे की सफाई करने वाले युवाओं की CM योगी ने की सराहना

गोरखपुर मां तरकुलहा देवी धाम परिसर स्थित ऐतिहासिक पोखरे की सफाई के लिए स्वप्रेरणा से आगे आए दो युवाओं की पहल ने शासन का ध्यान आकर्षित किया है। पोखरे में लंबे समय से जमा जलकुंभी और गंदगी को हटाने के लिए गांव भाऊपुर (बंजारी देवी, चौरीचौरा) निवासी अनुपम गुप्ता और करन निषाद ने श्रमदान शुरू किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों युवाओं से मुलाकात कर उनके सेवा भाव और समर्पण की सराहना की। दोनों युवाओं ने 5 सितंबर से प्रतिदिन श्रमदान कर पोखरे से जलकुंभी और गंदगी हटाने का काम शुरू किया। उनका उद्देश्य मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को गंदगी और जलकुंभी के कारण होने वाली परेशानी से राहत दिलाना था। श्रद्धालुओं ने भी युवाओं की इस पहल की सराहना की। वहीं, मंदिर ट्रस्ट ने उनके सेवा भाव और समर्पण की प्रशंसा की।

स्वप्रेरणा से उठाया सफाई का बीड़ा

अनुपम गुप्ता और करन निषाद ने किसी सरकारी निर्देश का इंतजार किए बिना ऐतिहासिक पोखरे की सफाई का बीड़ा उठाया। दोनों युवा लगातार श्रमदान कर पोखरे में फैली जलकुंभी और गंदगी को हटाने में जुटे रहे। उनकी इस पहल की जानकारी जब शासन तक पहुंची तो बुधवार, 16 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे एसडीएम चौरीचौरा ने दोनों युवाओं से फोन पर संपर्क किया। एसडीएम ने उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए बुलाए जाने की जानकारी दी। इसके बाद एसडीएम दोनों युवाओं को एनेक्सी भवन लेकर पहुंचे। दोनों करीब 10 बजे एनेक्सी भवन पहुंचे, जहां उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई।

CM योगी ने की युवाओं की सराहना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुपम गुप्ता और करन निषाद से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों युवाओं के साथ फोटो भी खिंचवाई और उन्हें आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने पोखरे की सफाई के लिए दोनों युवाओं द्वारा किए जा रहे श्रमदान और सेवा भाव की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने युवाओं के योगदान को अनुकरणीय बताते हुए उनके प्रयास की सराहना की।

जल्द होगा पोखरे का स्थायी जीर्णोद्धार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों युवाओं को आश्वस्त किया कि मां तरकुलहा देवी धाम के सामने स्थित प्राचीन पोखरे का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके साथ ही पोखरे के स्थायी जीर्णोद्धार का कार्य भी जल्द कराया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस आश्वासन के बाद ऐतिहासिक पोखरे के कायाकल्प की उम्मीद जगी है। लंबे समय से जलकुंभी और गंदगी की समस्या से जूझ रहे पोखरे के सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार से मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है। दो युवाओं की स्वप्रेरित पहल ने न केवल ऐतिहासिक पोखरे की सफाई की दिशा में कदम बढ़ाया, बल्कि श्रमदान और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल भी पेश की है।

संबंधित सामग्री

UP में हर हफ्ते लगेगा रोजगार मेला, 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: CM योगी

UP में हर हफ्ते लगेगा रोजगार मेला, 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: CM योगी

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने अगले छह महीनों में 1 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।

लोक भवन में लिपिक संवर्ग सीधी भर्ती-2023 के 912 चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

लोक भवन में लिपिक संवर्ग सीधी भर्ती-2023 के 912 चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अगले छह महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य रखा है।

हर सप्ताह होगा बड़ा भर्ती इवेंट, छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

हर सप्ताह होगा बड़ा भर्ती इवेंट, छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में नई सरकारी नियुक्तियों की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए उन्हें निकम्मा बताया।

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

उत्तर प्रदेश में हुई नई पुलिस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी खुशी व्यक्त की। कहा- प्रक्रिया में किसी प्रकार का भेदभाव या रिश्वत नहीं थी।

योगी सरकार की ओटीएस योजना से शहरी करदाताओं को बड़ी राहत, 31.06 करोड़ रुपये की ब्याज माफी

योगी सरकार की ओटीएस योजना से शहरी करदाताओं को बड़ी राहत, 31.06 करोड़ रुपये की ब्याज माफी

उत्तर प्रदेश में ओटीएस योजना के माध्यम से 29292 लाभार्थियों को बकाया करों पर छूट मिली, जिससे करदाताओं और नगरीय निकायों को राजस्व वृद्धि में मदद मिली है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर