ग्वालियर में नया टेलीकॉम जोन

टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में ग्वालियर के टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन की स्थापना के लिए दक्षिण भारत के निवेशकों से सहयोग की आशा है।

By : आशुतोष शर्मा
टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईटी, डीपटेक और टेक्नोलॉजी सहित सभी क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए संकल्पित है। राज्य में टेलीकॉम सेक्टर में भी औद्योगिक गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। ग्वालियर में टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन स्थापित करना केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता है। दक्षिण भारत के निवेशकों का सहयोग प्राप्त करने की पहल की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में मीडिया से चर्चा करते हुए यह विचार व्यक्त किए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि टीएमजेड में निवेश और इस जोन की खूबियों को बताने के लिए पहले नई दिल्ली और मुंबई में इन्वेस्टमेंट टू रोड शो का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निवेशकों को आकर्षित करने के लिए तीसरा कार्यक्रम मंगलवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित किया जा रहा है। बेंगलुरु में निवेशकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। अन्य क्षेत्रों में निवेश में भी दक्षिण भारत के उद्यामियों का सहयोग प्राप्त हुआ है। टीएमजेड के लिए भी निश्चित ही सहयोग प्राप्त होगा।

प्रदेश के नगरों के निकट उद्योगों का विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब तक टीएमजेड में निवेश को लेकर बेहतर रिस्पांस मिला है। ग्वालियर-चंबल अंचल औद्योगिक क्षेत्र विस्तार के लिए सबसे अनुकूल है। राज्य सरकार द्वारा इंदौर, उज्जैन, भोपाल और उसके बाद जबलपुर के आसपास भी उद्योग-व्यापार को प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रदेश में छोटे-बड़े सभी शहरों में भारी उद्योग, लघु उद्योग, एमएसएमई और लघु-कुटीर उद्योगों से प्रदेशवासियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार गरीब, युवा, किसान और नारी सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। आज मध्यप्रदेश देश में सबसे अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने वाला राज्य है। मध्यप्रदेश ने तेज गति से बेरोजगारी दर को नियंत्रित किया है।

संबंधित सामग्री

समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश की थीम पर मनाया जाए प्रदेश का स्थापना दिवस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश की थीम पर मनाया जाए प्रदेश का स्थापना दिवस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस 2026 कृषि विकास और नवाचार पर केंद्रित होगा, जिसमें विभिन्न प्रदर्शनियां और सम्मान समारोह होंगे।

MP के इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा: मोहन सरकार ने ₹21,500 प्रति माह किया, स्वास्थ्य विभाग का आदेश जारी

MP के इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा: मोहन सरकार ने ₹21,500 प्रति माह किया, स्वास्थ्य विभाग का आदेश जारी

मध्य प्रदेश में इंटर्न डॉक्टरों की स्टाइपेंड बढ़ाकर ₹21,500 की गई। मांग के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया।

बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योगपतियों से ग्वालियर टेलीकॉम जोन में निवेश के लिए वार्ता करेगी।

गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा चीता, CM डॉ. मोहन यादव ने रखा ‘राधा’ नाम: MP में ‘प्रोजेक्ट चीता’ को नई रफ्तार

गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा चीता, CM डॉ. मोहन यादव ने रखा ‘राधा’ नाम: MP में ‘प्रोजेक्ट चीता’ को नई रफ्तार

मध्यप्रदेश के गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य में मादा चीता 'राधा' को स्वछंद विचरण के लिए विमुक्त किया गया, जिससे अभयारण्य में चीतों की संख्या चार हो गई है।

इछावर नगर परिषद में भ्रष्टाचार के खिलाफ फूटा गुस्सा,तालाबंदी की कोशिश के बाद पुलिस से धक्का-मुक्की

इछावर नगर परिषद में भ्रष्टाचार के खिलाफ फूटा गुस्सा,तालाबंदी की कोशिश के बाद पुलिस से धक्का-मुक्की

मध्य प्रदेश के सीहोर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद की कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर