हरिद्वार में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव'

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री चौहान ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर संत समाज के साथ विचार-विमर्श किया।

By : सोनिया रायकवार
हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान हरिद्वार में रविवार को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज का मंथन भी कार्यक्रम में पहुंचे। संत समागम में देशभर के प्रमुख संत-महात्मा जुटे। दोनों नेताओं ने संतों के बीच ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की अवधारणा और इसकी जरूरत पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के दोनों अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी और श्रीमहंत हरि गिरि, योग गुरु बाबा रामदेव समेत कई प्रमुख संत शामिल हुए। धार्मिक और सामाजिक जगत से जुड़े लोगों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की

संतों के बीच चुनाव व्यवस्था पर चर्चा

संत समागम में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की अवधारणा पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र सरकार की इस पहल के विभिन्न पहलुओं पर अपनी बात रखी। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने भी इस व्यवस्था की आवश्यकता और इसके संभावित प्रभावों को लेकर संतों को संबोधित किया।कार्यक्रम में लोकतांत्रिक व्यवस्था, चुनाव प्रक्रिया और देशहित से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। संत समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि देशहित के महत्वपूर्ण विषयों पर समाज के अलग-अलग वर्गों के बीच संवाद होना जरूरी है।

अखाड़ा परिषद के दोनों अध्यक्ष भी पहुंचे

कार्यक्रम की खास बात अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के दोनों अध्यक्षों की मौजूदगी रही। श्रीमहंत रवींद्र पुरी और श्रीमहंत हरि गिरि के साथ बाबा रामदेव और अन्य प्रमुख संतों ने भी संत समागम में हिस्सा लिया। प्रमुख संतों की मौजूदगी के कारण कार्यक्रम को धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक और धार्मिक जगत से जुड़े लोगों के बीच ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

धामी-शिवराज के पहुंचने पर बढ़ी हलचल

मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के हरिद्वार पहुंचने के बाद कार्यक्रम स्थल पर हलचल बढ़ गई। दोनों नेताओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में संतों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच कार्यक्रम में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ से जुड़े मुद्दों पर चर्चा और संतों के संबोधन जारी रहे।
 

संबंधित सामग्री

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सेवा की सराहना की।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में इस वर्ष 56 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।

उत्तरकाशी दौरे पर CM धामी: विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर की घोषणा, भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय का प्रस्ताव

उत्तरकाशी दौरे पर CM धामी: विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर की घोषणा, भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय का प्रस्ताव

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास प्रोजेक्ट्स की घोषणा की, जिसमें विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर और केंद्रीय विद्यालय शामिल हैं।

सीएम धामी का काफिला बढ़ रहा था आगे, अचानक भीड़ ने घेरा, धामी ने लगवाया ब्रेक

सीएम धामी का काफिला बढ़ रहा था आगे, अचानक भीड़ ने घेरा, धामी ने लगवाया ब्रेक

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने झनकट क्षेत्र में अपना काफिला रोककर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उनसे आत्मीयता से मुलाकात की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर