हरियाणा CM ने विकास योजना की घोषणा की

बवानी खेड़ा में CM सैनी ने खोला विकास का पिटारा, करोड़ों के प्रोजेक्ट्स का ऐलान; 2028 में मिलेगा सबडिविजन का दर्जा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बवानी खेड़ा में विकास कार्यों के लिए कई बड़े घोषणाएं कीं, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

By : रोहन उमक
बवानी खेड़ा में CM सैनी ने खोला विकास का पिटारा, करोड़ों के प्रोजेक्ट्स का ऐलान; 2028 में मिलेगा सबडिविजन का दर्जा

बवानी खेड़ा में CM सैनी ने खोला विकास का पिटारा, करोड़ों के प्रोजेक्ट्स का ऐलान; 2028 में मिलेगा सबडिविजन का दर्जा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को बवानी खेड़ा की अनाज मंडी में आयोजित ‘विकास संकल्प जनसभा’ में क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। कार्यक्रम में बवानी खेड़ा के विधायक कपूर वाल्मिकी ने विकास कार्यों से जुड़ी मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं, लेकिन सैनी ने कई मांगों से आगे बढ़कर क्षेत्र को बड़ी सौगातें देने का ऐलान किया।

बवानी खेड़ा को उपमंडल का दर्जा देने की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि डिलिमिटेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्ष 2028 में बवानी खेड़ा को उपमंडल का दर्जा दे दिया जाएगा। इस घोषणा के बाद सभा में मौजूद लोगों ने तालियों और जयकारों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

हरियाणा सीएम सैनी

अस्पताल के लिए 50 करोड़, महिला कॉलेज को भी मंजूरी

मुख्यमंत्री ने बवानी खेड़ा के 50 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल के विस्तार की घोषणा की। अस्पताल के नए भवन के निर्माण और अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इसके अलावा रेवाड़ी खेड़ा गांव में 16.5 करोड़ रुपये की लागत से 33 केवी सब-स्टेशन बनाया जाएगा। खरक कलां में महिला कॉलेज के भवन का निर्माण होगा, जबकि जमीन उपलब्ध होने के बाद बवानी खेड़ा में नई सब्जी मंडी भी स्थापित की जाएगी।

गांवों में सचिवालय और कम्युनिटी सेंटर

ग्रामीण इलाकों के लिए भी मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं कीं। बलियाली और जमालपुर में 90-90 लाख रुपये की लागत से ग्राम सचिवालय बनाए जाएंगे। वहीं बड़सी गुजरान और सैय में भी 90-90 लाख रुपये की लागत से बहुउद्देशीय हॉल तैयार किए जाएंगे।

कलिंगा में 85 लाख रुपये की लागत से महाराणा प्रताप कम्युनिटी सेंटर, मढ़ाणा में 1.75 करोड़ रुपये और मुंढाल कलां में 80 लाख रुपये की लागत से कम्युनिटी सेंटर बनाने की घोषणा हुई।

खेल और युवाओं पर भी फोकस

युवाओं के लिए खेल सुविधाओं को बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। सिरसा घोघड़ा में 19 लाख रुपये की लागत से पार्क बनेगा। कलिंगा में 24.47 करोड़ रुपये की लागत से जलघर का पुनर्निर्माण और विस्तार किया जाएगा।

जाटू लोहारी में जमीन उपलब्ध होने पर स्टेडियम बनाया जाएगा, जबकि तिगड़ाना और धनाना में 50-50 लाख रुपये की लागत से खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बवानी खेड़ा में एक करोड़ रुपये की ई-लाइब्रेरी और दो करोड़ रुपये की लागत से महर्षि वाल्मीकि भवन भी बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बवानी खेड़ा में महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर 50 लाख रुपये की लागत से भवन, पांच करोड़ रुपये में नगर पालिका कार्यालय का नया भवन, 15 करोड़ रुपये में महर्षि वाल्मीकि स्टेडियम और 10 करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग का नया रेस्ट हाउस बनाने की घोषणा की।

इसके अलावा क्षेत्र की 47 सड़कों की 94.5 किलोमीटर लंबाई में 55.45 करोड़ रुपये की लागत से विशेष मरम्मत कराई जाएगी। खेत-खलिहान तक पहुंचने वाले 25 किलोमीटर कच्चे रास्तों का निर्माण होगा और विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।

सड़क रखरखाव की भी व्यवस्था

हरियाणा सीएम सैनी

मुख्यमंत्री ने मार्केटिंग बोर्ड के तहत आने वाली 40.7 किलोमीटर लंबी 13 सड़कों और पीडब्ल्यूडी की 184.10 किलोमीटर लंबी 68 सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसियों के माध्यम से सुनिश्चित करने की घोषणा की। इन घोषणाओं से बवानी खेड़ा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, बुनियादी ढांचे और ग्रामीण विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच की गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता सीसीबी-2 को छोड़ा। इससे चीतों की संख्या 4 हो गई।

लाडवा में आज CM सैनी का जनसंवाद, 6 गांवों में पहुंचकर सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं

लाडवा में आज CM सैनी का जनसंवाद, 6 गांवों में पहुंचकर सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने विधानसभा क्षेत्र के छह गांवों में जनसंवाद के लिए पहुंचेंगे, स्थानीय मुद्दों पर ध्यान देंगे।

युवा धर्म संसद ने हमें समझाया है धर्म का वास्तविक महत्व :- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

युवा धर्म संसद ने हमें समझाया है धर्म का वास्तविक महत्व :- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के युवा धर्म संसद में भाषण दिया, भारतीय संस्कृति की महत्वता पर जोर दिया और आगामी सिंहस्थ की तैयारियों का उल्लेख किया।

गुरुग्राम पहुंचेंगे CM नायब सैनी, अधिकारियों संग बैठक के बाद माता लल्लेश्वरी जयंती समारोह में होंगे शामिल

गुरुग्राम पहुंचेंगे CM नायब सैनी, अधिकारियों संग बैठक के बाद माता लल्लेश्वरी जयंती समारोह में होंगे शामिल

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम में विकास कार्यों की समीक्षा और माता लल्लेश्वरी की जयंती समारोह में शामिल हुए।

रोहितेश्वर धाम महोत्सव में शामिल होंगे CM सम्राट चौधरी, कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज

रोहितेश्वर धाम महोत्सव में शामिल होंगे CM सम्राट चौधरी, कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज

रोहितेश्वर धाम में 24 नवंबर को महोत्सव आयोजित होगा, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल होंगे। आयोजन समिति ने तैयारियां शुरू की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर