हरियाणा में शैक्षणिक सुधार

हरियाणा के 150 स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, सरकार ने जारी किए 400 करोड़ रुपये

हरियाणा में सरकारी स्कूलों के पुनर्निर्माण के लिए 400 करोड़ रुपये आवंटित, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घरों के लिए भी सहायता की घोषणा की।

By : रोहन उमक
हरियाणा के 150 स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, सरकार ने जारी किए 400 करोड़ रुपये

हरियाणा के 150 स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, सरकार ने जारी किए 400 करोड़ रुपये

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्यभर में कराए गए सर्वे के बाद 150 ऐसे स्कूल चिन्हित किए गए हैं, जिनके पुराने भवनों का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। इन स्कूल भवनों के निर्माण के लिए सरकार ने 400 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं और मजबूत आधारभूत ढांचे के जरिए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का माहौल उपलब्ध कराया जाएगा।

हरियाणा सीएम सैनी

जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत के लिए आर्थिक मदद

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि जिन पात्र परिवारों के मकान की छत कच्ची है, उन्हें पक्की छत बनाने के लिए 80 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

नायब सिंह सैनी रविवार को लाडवा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों के विकास के लिए कई वित्तीय घोषणाएं भी कीं।

गांवों में विकास कार्यों के लिए कई घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने बीड खैरी गांव में विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपये और लाइब्रेरी के लिए पुस्तकों की खरीद पर 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। अंटहेड़ी गांव में कम्युनिटी सेंटर के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये तथा श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण की घोषणा की गई।

इसी तरह बरगट जाटान और बरगट थलीपुर गांवों के विकास कार्यों के लिए 21-21 लाख रुपये, दोनों गांवों की लाइब्रेरियों के लिए पुस्तकों की खरीद पर 2-2 लाख रुपये और शिव मंदिर के लंगर हॉल के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायतों की ओर से रखी गई अन्य मांगों को संबंधित विभागों के माध्यम से पूरा कराया जाएगा।

AI-generated image

24 घंटे बिजली और मुफ्त इलाज का भी जिक्र

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य में बिजली आपूर्ति और सरकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने गांवों में 24 घंटे बिजली पहुंचाने का काम किया है। साथ ही, 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को 2 किलोवाट तक के सोलर पैनल मुफ्त उपलब्ध कराने की योजना का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के तहत किडनी मरीजों को मुफ्त डायलिसिस की सुविधा दी जा रही है, जबकि आयुष्मान योजना के तहत पात्र लोगों को 5 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिल रही है।

सरकारी विभागों ने लगाए स्टॉल

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों ने हेल्प डेस्क और स्टॉल लगाए। सेवा संकल्प अभियान के तहत कालीरानो और सुल्तानपुर में लोगों की शिकायतें सुनी गईं और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए पात्र लाभार्थियों से आवेदन लिए गए।

हरियाणा सीएम सैनी

इन स्टॉलों पर सोलर पैनल, ग्रामीण आजीविका मिशन, पशुपालन, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, परिवार पहचान पत्र, आयुष, स्वास्थ्य, पीएम मातृ वंदना योजना और एमएसएमई सहित विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं की जानकारी दी।

संबंधित सामग्री

नशे के मुद्दे पर AAP सरकार को नायब सैनी ने घेरा: पूछा- 3 महीने में नशा खत्म करने का वादा पूरा हुआ?

नशे के मुद्दे पर AAP सरकार को नायब सैनी ने घेरा: पूछा- 3 महीने में नशा खत्म करने का वादा पूरा हुआ?

हरियाणा के CM नायब सैनी ने पंजाब सरकार पर नशे के मुद्दे और रोजगार के वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया, जिससे राजनीतिक बहस गरमाई हुई है।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में 3 महीने में 2,000 और शिक्षक, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

हिमाचल के CBSE स्कूलों में 3 महीने में 2,000 और शिक्षक, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने घोषणा की है कि सरकारी स्कूलों में 2000 नए शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

लाडवा में आज CM सैनी का जनसंवाद, 6 गांवों में पहुंचकर सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं

लाडवा में आज CM सैनी का जनसंवाद, 6 गांवों में पहुंचकर सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने विधानसभा क्षेत्र के छह गांवों में जनसंवाद के लिए पहुंचेंगे, स्थानीय मुद्दों पर ध्यान देंगे।

गुरुग्राम पहुंचेंगे CM नायब सैनी, अधिकारियों संग बैठक के बाद माता लल्लेश्वरी जयंती समारोह में होंगे शामिल

गुरुग्राम पहुंचेंगे CM नायब सैनी, अधिकारियों संग बैठक के बाद माता लल्लेश्वरी जयंती समारोह में होंगे शामिल

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम में विकास कार्यों की समीक्षा और माता लल्लेश्वरी की जयंती समारोह में शामिल हुए।

महेंद्रगढ़ को करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात, CM सैनी ने किए कई उद्घाटन-शिलान्यास

महेंद्रगढ़ को करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात, CM सैनी ने किए कई उद्घाटन-शिलान्यास

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें सड़क, पेयजल, और सीवरेज परियोजनाएं शामिल हैं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर