इंदौर बना मध्यभारत की टेक केपिटल

इंदौर बन रहा है मध्यभारत की टेक केपिटल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को मध्यभारत की टेक केपिटल घोषित किया। इंदौर में इन्फोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का शुभारंभ हुआ।

By : आशुतोष शर्मा
इंदौर बन रहा है मध्यभारत की टेक केपिटल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर शहर उद्यमिता से लेकर नवाचार तक प्रदेश की आर्थिक राजधानी के साथ अब मध्यभारत की टेक केपिटल बनने की ओर अग्रसर है। इंदौर के पास पैशन, प्रोफेशन और पोटेंशियल की अद्भुत त्रिवेणी है। इंदौर का अर्थ इनोवेशन, न्यू एड स्किल्स, डिजिटल ट्रांसफार्मेशन अपॉर्च्युनिटीज, रिलायबल और एंटरप्रेन्योरशिप है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मुख्यमंत्री निवास से इन्फोसिस प्रतिष्ठान द्वारा इंदौर में विकसित नए परिसर का लोकार्पण कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर, हर दौर में जो जरूरी होता है वह अवश्य करता है। इंदौर में विश्व स्तरीय अधोसंरचना के साथ दक्ष वर्कफोर्स उपलब्ध है। यह शहर टेस्ट से लेकर टेक्नोलॉजी का ब्रांड एम्बेसडर है। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान इंदौर को कौशल, आधुनिक तकनीक और ज्ञान की नई सौगात मिल रही है। अग्रणी आईटी कंपनी इन्फोसिस कंपनी के न्यू स्टेट-ऑफ-द- आर्ट सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का शुभारंभ एक विशेष उपलब्धि है। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सक्षम नेतृत्व का उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह भारत का स्वर्णिम समय है। अमेरिका जैसे देश भारत की निर्वाचन संस्था को आदर्श मानते हैं। वैश्विक उथल-पुथल के दौर में भारत प्रशिक्षित युवाओं की फौज के साथ दुनिया का युवा देश बना है। जहां पर्यावरण रक्षा और नई तकनीक को अपनाने के कार्य हो रहे हैं, वहीं सेमीकंडक्टर मिशन, आई मिशन और राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड जैसे अनेक नए मिशन भारत की प्रतिष्ठा में वृद्धि का माध्यम बने हैं। युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिला है। 

मध्यप्रदेश ने अपनाई तकनीक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश टेक्नोलॉजी, डिजिटल इनोवेशन और नॉलेज बेस्ड इकोनॉमी का केंद्र बन रहा है। प्रदेश में सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2025 लागू की गई है। इंदौर में जहां आईआईटी, आईआईएम और आईटी पार्क हैं, वहीं उज्जैन को देश की अग्रणी साइंस सिटी और भोपाल को नॉलेज एंड एआई सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने धार जिले में पीएम मित्र पार्क की बुनियाद रखी जहां 2 हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में विभिन्न इकाईयां अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग कर विकास के नए द्वार खोलेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंन्फोसिस पदाधिकारियों को नए परिसर के विकास के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।  कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

संबंधित सामग्री

राहुल गांधी बोले- सिस्टम को स्टूडेंट से खतरा, क्योंकि वह सवाल पूछता है

राहुल गांधी बोले- सिस्टम को स्टूडेंट से खतरा, क्योंकि वह सवाल पूछता है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली पर छात्रों से चर्चा की।

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ से पहले इंदौर में ‘झूठ की गूंज’ के पोस्टर,कांग्रेस ने हटाए

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ से पहले इंदौर में ‘झूठ की गूंज’ के पोस्टर,कांग्रेस ने हटाए

राहुल गांधी के इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले पोस्टरों के माध्यम से राजनीतिक विवाद बढ़ा। स्पष्ट नहीं कि किसने पोस्टर लगाए।

सेमीकंडक्टर निवेश के लिए मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सेमीकंडक्टर निवेश के लिए मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने सेमीकंडक्टर उद्योग में निवेश की व्यापक संभावनाओं की घोषणा की, विशेषकर भोपाल और इंदौर में।

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ पर सियासत तेज, उषा ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा हमला

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ पर सियासत तेज, उषा ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा हमला

इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी में बीजेपी और कांग्रेस के बीच तीखी सियासी बयानबाजी हो रही है, जिसमें सांस्कृतिक मुद्दे भी शामिल हैं।

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर 31 शर्तें, 1500 स्वयंसेवक और 12 मिनट में निकासी का प्लान

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर 31 शर्तें, 1500 स्वयंसेवक और 12 मिनट में निकासी का प्लान

राहुल गांधी की 19 सितंबर की इंदौर सभा के लिए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा नियमावली जारी की, जिसमें 31 सुरक्षा शर्तें शामिल हैं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर