जसपाल राणा का पार्थिव शरीर पहुंचा वाराणसी

शूटर जसपाल राणा का पार्थिव शरीर पहुंचा वाराणसी, आखिरी बार गुरु को देख फूट-फूटकर रोई मनु

वाराणसी एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय शूटर जसपाल राणा का पार्थिव शरीर पहुंचा। नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि, अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर होगा।

शूटर जसपाल राणा का पार्थिव शरीर  पहुंचा वाराणसी, आखिरी बार गुरु को देख फूट-फूटकर रोई मनु

जसपाल राणा का पार्थिव शरीर पहुंचा वाराणसी

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दोपहर लगभग 3:52 बजे चार्टर विमान से अंतरराष्ट्रीय शूटर जसपाल राणा का पार्थिव शरीर पहुंचा। एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल भवन स्थित एयर कार्गो परिसर में पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलिऔर सलामी दी गई।

नेताओं-जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि 

इस दौरान शोक का माहौल रहा। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में समर्थक और शुभचिंतक मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे विधायक पंकज सिंह दोपहर करीब 12:15 बजे ही एयरपोर्ट पहुंचे। श्रद्धांजलि के दौरान परिजनों के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, पूर्व जिला अध्यक्ष आजमगढ़ जय नाथ सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार

एयरपोर्ट से निशानेबाज जसपाल राणा का पार्थिव शरीर घाट के लिए रवाना हो गया है। सबसे पहले उनका पार्थिव शरीर राजघाट जाएगा, जहां से मणिकर्णिका घाट ले जाया जाएगा। चाचा राजेंद्र राणा ने बताया कि जसपाल ने कई बार इच्छा जताई थी कि उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर हो। इसी वजह से परिवार ने बनारस में अंतिम संस्कार का निर्णय लिया है। 

फूट-फूटकर रोई मनु

ओलिंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर अपने कोच जसपाल राणा को अंतिम विदाई देने देहरादून पहुंची थी। कोच के पार्थिव शरीर को देख वह खुद को रोक नहीं पाईं और जसपाल राणा के पिता से लिपटकर रो पड़ीं। मनु के करियर में जसपाल राणा की भूमिका बेहद अहम रही है। जूनियर स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में उन्होंने मनु भाकर को लगातार मार्गदर्शन दिया। पेरिस ओलिंपिक में मनु के 2 पदकों के पीछे भी जसपाल राणा के प्रशिक्षण और अनुभव को बड़ी वजह माना जाता है।

इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी

जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में माने जाते हैं। विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उनके नाम 600 से ज्यादा पदक दर्ज हैं। 1994 में मिलान में हुई जूनियर वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उसी साल हिरोशिमा एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। 

संबंधित सामग्री

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्नाव में स्मारकों के नामकरण की घोषणा की।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, उनके व्यक्तित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों की सराहना की।

बकरी को 20 सालों तक बेटी की तरह पाला, निधन पर किसान ने कराई तेरहवीं, 500 लोगों को कराया भोज

बकरी को 20 सालों तक बेटी की तरह पाला, निधन पर किसान ने कराई तेरहवीं, 500 लोगों को कराया भोज

मध्य प्रदेश के विदिशा में किसान नवल सिंह ने अपनी पालतू बकरी की मौत पर उसका अंतिम संस्कार और तेरहवीं की रस्में पूरी कीं।

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब में शान से लहराया तिरंगा, CM भगवंत मान ने फिरोजपुर में किया ध्वजारोहण; शहीदों को नमन

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब में शान से लहराया तिरंगा, CM भगवंत मान ने फिरोजपुर में किया ध्वजारोहण; शहीदों को नमन

भारत ने मनाया अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस। पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई नेताओं ने तिरंगा फहराया और शहीदों की समाधि पर श्रद्धांजलि दी।

वृद्धाश्रम में दो दिन रखा रहा पिता का शव, बच्चे अंतिम संस्कार तक नहीं पहुंचे, मौत के बाद भी अपनों का इंतजार

वृद्धाश्रम में दो दिन रखा रहा पिता का शव, बच्चे अंतिम संस्कार तक नहीं पहुंचे, मौत के बाद भी अपनों का इंतजार

भोपाल में वृद्धाश्रम में रह रहे घनश्याम की मौत के बाद उनके परिवार ने अंतिम संस्कार में भाग नहीं लिया। परिवार ने आश्रम को ही अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी सौंप दी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026