झारखंड कैबिनेट विस्तार

झारखंड में कैबिनेट विस्तार की आहट, दो मंत्रियों के निधन से खाली हुईं कुर्सियां; श्वेता शर्मा के नाम की चर्चा

हेमंत सोरेन सरकार झारखंड में जल्द ही कैबिनेट विस्तार कर सकती है, दो मंत्रियों के निधन के बाद खाली हुईं जगहें भरी जाएंगी।

By : रोहन उमक
झारखंड में कैबिनेट विस्तार की आहट, दो मंत्रियों के निधन से खाली हुईं कुर्सियां; श्वेता शर्मा के नाम की चर्चा

झारखंड में कैबिनेट विस्तार की आहट, दो मंत्रियों के निधन से खाली हुईं कुर्सियां; श्वेता शर्मा के नाम की चर्चा

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में जल्द ही कैबिनेट विस्तार हो सकता है। दरअसल, पिछले करीब एक साल में सरकार के दो मंत्रियों के निधन के बाद कैबिनेट में दो पद खाली हो गए हैं। अब इन रिक्त पदों को भरने को लेकर सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की है।

रामदास सोरेन के निधन से पहली कुर्सी हुई थी खाली

अगस्त 2025 में तत्कालीन शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के घर पर गिरने के बाद उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था। बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

रामदास सोरेन

रामदास सोरेन के निधन के बाद उनकी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उनके बेटे ने जीत हासिल की। हालांकि, उनके निधन के बाद खाली हुए शिक्षा विभाग का प्रभार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पास ही रखा था।

सुदिव्य सोनू के निधन से दूसरी सीट भी खाली

इसके बाद 6 सितंबर 2026 को हेमंत सोरेन के करीबी माने जाने वाले कैबिनेट मंत्री सुदिव्य सोनू का अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन के साथ ही सरकार में एक और मंत्री पद रिक्त हो गया।

सुदिव्य सोनू के पास कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी थी। इनमें नगर विकास, कला, पर्यटन एवं संस्कृति, खेलकूद तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा जैसे विभाग शामिल थे। ऐसे में इन विभागों के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार में पूर्णकालिक मंत्री की नियुक्ति की जरूरत महसूस की जा रही है।

सुदिव्य सोनू

श्वेता शर्मा को मिल सकती है जिम्मेदारी

सियासी गलियारों में सबसे अधिक चर्चा सुदिव्य सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा को कैबिनेट में शामिल किए जाने की है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पुराने राजनीतिक फॉर्मूले को एक बार फिर आजमा सकते हैं।

झारखंड की राजनीति में इससे पहले भी ऐसे उदाहरण सामने आ चुके हैं। 2019 के कार्यकाल में मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद उनके बेटे हफीजुल हसन को पहले मंत्रिमंडल में जगह दी गई और बाद में चुनाव मैदान में उतारा गया। वह चुनाव जीतने में सफल रहे।

इसी तरह पूर्व शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन के बाद उनकी पत्नी बेबी देवी को मंत्री बनाया गया और उन्हें उपचुनाव में उतारा गया। उन्होंने भी जीत हासिल की थी।

गिरिडीह उपचुनाव पर भी नजर

झारखण्ड कैबिनेट

सुदिव्य सोनू के निधन के बाद गिरिडीह विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना तय माना जा रहा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि हेमंत सोरेन सरकार श्वेता शर्मा को पहले मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती है और इसके बाद उन्हें उपचुनाव में मैदान में उतार सकती है।

वहीं, कैबिनेट में खाली हुई दूसरी जगह किसी अन्य विधायक को दी जा सकती है। हालांकि, अंतिम फैसला मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व को लेना है।

संबंधित सामग्री

सुदिव्य कुमार के विभाग अब झारखण्ड CM हेमंत सोरेन के पास, सरकार ने जारी की अधिसूचना

सुदिव्य कुमार के विभाग अब झारखण्ड CM हेमंत सोरेन के पास, सरकार ने जारी की अधिसूचना

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के विभाग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंपे गए हैं, जिसमें नगर विकास और उच्च शिक्षा जैसे अहम् विभाग शामिल हैं।

हेमंत सोरेन आज कोर्ट में नहीं हुए पेश, सोमवार शाम 4 बजे तक हाजिरी जरूरी; जानें पूरा मामला

हेमंत सोरेन आज कोर्ट में नहीं हुए पेश, सोमवार शाम 4 बजे तक हाजिरी जरूरी; जानें पूरा मामला

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मनी लॉन्ड्रिंग केस में अदालत में पेश नहीं हुए। उनके खिलाफ बड़गाईं इलाके की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े आरोप हैं।

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पत्नी और हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को सांस की तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड HC ने फैसला रखा सुरक्षित

बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड HC ने फैसला रखा सुरक्षित

झारखंड हाईकोर्ट ने बड़गाईं जमीन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा। इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है।

वंदे मातरम पर झारखंड में सियासी हलचल, प्रदीप यादव ने CM हेमंत सोरेन से की बड़ी मांग

वंदे मातरम पर झारखंड में सियासी हलचल, प्रदीप यादव ने CM हेमंत सोरेन से की बड़ी मांग

कांग्रेस नेता प्रदीप यादव ने झारखंड में वंदे मातरम के शुरुआती दो छंदों को ही सरकारी कार्यक्रमों और स्कूलों में अनिवार्य करने की मांग की है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर