झारखंड में फुटपाथी दुकानदारों के लिए योजना

हर वार्ड में बनेगा वेंडर मार्केट, शहरों के विकास को लेकर CM हेमंत सोरेन का बड़ा प्लान

झारखंड सरकार फुटपाथी दुकानदारों के लिए वेंडर मार्केट विकसित करेगी, जिससे अनियोजित बाजारों की समस्या कम होगी और यातायात में सुधार होगा।

By : रोहन उमक
हर वार्ड में बनेगा वेंडर मार्केट, शहरों के विकास को लेकर CM हेमंत सोरेन का बड़ा प्लान

हर वार्ड में बनेगा वेंडर मार्केट, शहरों के विकास को लेकर CM हेमंत सोरेन का बड़ा प्लान

झारखंड के शहरों में सड़क किनारे कारोबार करने वाले फुटपाथी दुकानदारों को अब व्यवस्थित जगह देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्देश दिया है कि शहरों के हर वार्ड में जरूरत के हिसाब से वेंडर मार्केट विकसित किए जाएं। सरकार का मानना है कि इससे सड़क किनारे होने वाली अनियोजित वेंडिंग को व्यवस्थित करने के साथ-साथ यातायात और जाम की समस्या को भी कम किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में नगर विकास एवं आवास विभाग और पथ निर्माण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विकास परियोजनाओं को प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण और तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

वेंडर्स की आजीविका भी रहेगी सुरक्षित

हेमंत सोरेन ने सड़क किनारे ठेला, गुमटी और दूसरे छोटे कारोबार के जरिए आजीविका चलाने वाले वेंडर्स को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शहर को व्यवस्थित करने की प्रक्रिया में वेंडर्स की रोजी-रोटी प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्हें सम्मानजनक और सुविधाजनक वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराई जाए।

हर वार्ड में स्थानीय जरूरत के मुताबिक वेंडर मार्केट विकसित होने से सड़क किनारे लगने वाले अनियोजित बाजारों और दुकानों से होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

सड़क बने तो ड्रेनेज की भी हो व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण को केवल सड़क तक सीमित रखने के बजाय उसके साथ जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने पर भी जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क की मूल डिजाइन में ही ड्रेनेज सिस्टम को शामिल किया जाए।

बैठक का एक दृश्य

सड़कों के दोनों किनारों पर जल निकासी के साथ पैदल यात्रियों के लिए पर्याप्त जगह रखने को कहा गया है। बारिश के दौरान जलजमाव वाले इलाकों की पहचान कर वहां प्रभावी ड्रेनेज नेटवर्क विकसित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। पहले से बनी सड़कों पर जल निकासी की समस्या होने पर तकनीकी अध्ययन के बाद आवश्यक सुधार करने को कहा गया है।

ट्रैफिक सुधारने के लिए अनावश्यक कट होंगे बंद

रांची की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सड़कों पर बने अनावश्यक कटों की पहचान कर उन्हें बंद करने का निर्देश दिया गया। वाहनों को निर्धारित चौक-चौराहों से सुरक्षित तरीके से मोड़ने की व्यवस्था करने पर जोर दिया गया है।

इसके अलावा शहर में संचालित बसों की संख्या, उनके रूट और समय-सारणी का व्यवस्थित डेटा तैयार करने को कहा गया है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को बेहतर तरीके से संचालित करना और यातायात पर अनावश्यक दबाव कम करना है।

लटकते तार और सरकारी जमीन पर कब्जे पर भी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने शहर की सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर अव्यवस्थित तरीके से लटके बिजली, टेलीकॉम और अन्य केबल तारों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। अनुपयोगी तारों को चिन्हित कर हटाने और इस्तेमाल हो रहे तारों को सुरक्षित तरीके से लगाने को कहा गया है।

इसके साथ ही सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन
सिर्फ रांची नहीं, दूसरे शहर भी होंगे आधुनिक

बैठक में रांची के रोड नेटवर्क, फ्लाईओवर, पार्क, चौक-चौराहों, ट्रैफिक, ड्रेनेज और चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई। रांची के मास्टर प्लान और आने वाले वर्षों की विकास योजना पर भी चर्चा हुई।

हेमंत सोरेन ने कहा कि शहरी विकास का दायरा केवल रांची तक सीमित नहीं रहना चाहिए। झारखंड के अन्य प्रमुख शहरों को भी सुनियोजित और आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए दीर्घकालिक योजना तैयार की जाए। इसके लिए शहरों को स्थानीय जरूरतों और आबादी के आधार पर जोन में बांटकर विकास की रणनीति तैयार करने पर जोर दिया गया।

संबंधित सामग्री

सुदिव्य कुमार के विभाग अब झारखण्ड CM हेमंत सोरेन के पास, सरकार ने जारी की अधिसूचना

सुदिव्य कुमार के विभाग अब झारखण्ड CM हेमंत सोरेन के पास, सरकार ने जारी की अधिसूचना

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के विभाग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंपे गए हैं, जिसमें नगर विकास और उच्च शिक्षा जैसे अहम् विभाग शामिल हैं।

हेमंत सोरेन आज कोर्ट में नहीं हुए पेश, सोमवार शाम 4 बजे तक हाजिरी जरूरी; जानें पूरा मामला

हेमंत सोरेन आज कोर्ट में नहीं हुए पेश, सोमवार शाम 4 बजे तक हाजिरी जरूरी; जानें पूरा मामला

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मनी लॉन्ड्रिंग केस में अदालत में पेश नहीं हुए। उनके खिलाफ बड़गाईं इलाके की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े आरोप हैं।

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पत्नी और हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को सांस की तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

योगी सरकार की भव्य तैयारी, राधा अष्टमी पर 25 लाख श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार बरसाना

योगी सरकार की भव्य तैयारी, राधा अष्टमी पर 25 लाख श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार बरसाना

बरसाना में राधा अष्टमी पर्व के लिए प्रशासन ने सुरक्षा, स्वास्थ्य और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। 25 लाख श्रद्धालुओं की उपस्थिति की संभावना।

बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड HC ने फैसला रखा सुरक्षित

बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड HC ने फैसला रखा सुरक्षित

झारखंड हाईकोर्ट ने बड़गाईं जमीन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा। इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर