पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

कंडोलिया महोत्सव की धूम

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन cm ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन |

पौड़ी इन दिनों कंडोलिया महोत्सव की रंगत में सराबोर है। मंडल मुख्यालय में आयोजित इस भव्य महोत्सव में खेल प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भूमियाल देव कंडोलिया के धार्मिक अनुष्ठानों की धूम मची हुई है। बड़ी संख्या में प्रवासी भी इस अवसर पर पौड़ी पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

CM ने किया राजकीय महोत्सव घोषित

दिनभर चल रही विभिन्न प्रतियोगिताओं के बीच कंडोलिया मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक सभी वर्गों में इस महोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री धामी द्वारा कंडोलिया महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किए जाने से नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों का मानना है कि सरकार के संरक्षण से इस महोत्सव का स्वरूप भविष्य में और भव्य व आकर्षक होगा।

दर्जनों प्रतियोगिताएं आयोजित

महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ रस्साकस्सी, हेयर स्टाइल प्रतियोगिता, स्टारगेजिंग, शास्त्रीय संगीत, मेहंदी, बेबी शो, चित्रकला, सामान्य ज्ञान, कवि सम्मेलन, म्यूजिकल चेयर, रंगोली, वॉलीबॉल, फैंसी ड्रेस, अल्पना, स्नूकर, शतरंज, कैरम, फोटोग्राफी प्रदर्शनी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, साइकिलिंग और मैराथन जैसी दर्जनों प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजकीय दर्जा मिलने से इस महोत्सव की पहचान और मजबूत होगी। उन्होंने नगरवासियों से बढ़-चढ़कर सहभागिता के लिए धन्यवाद भी दिया।

भगवान सिंह की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

कंडोलिया महोत्सव का भव्य आगाज, सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को दी 110.55 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

राज्य

कंडोलिया महोत्सव का भव्य आगाज, सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को दी 110.55 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल में कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया और 110.55 करोड़ रुपये की लागत से 19 विकास योजनाओं की घोषणा की।

सतवास में बैलगाड़ी दौड़ का जुनून, 24 घंटे की टक्कर के बाद विजेता को मिली बुलेट!

राज्य

सतवास में बैलगाड़ी दौड़ का जुनून, 24 घंटे की टक्कर के बाद विजेता को मिली बुलेट!

मध्य प्रदेश के सतवास में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बैलगाड़ी दौड़ में 100 से अधिक बैलगाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें परंपरा और उत्साह की झलक मिली।

हरिद्वार में युवकों की अश्लील हरकतें, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राज्य

हरिद्वार में युवकों की अश्लील हरकतें, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार के हरकी पैड़ी पर नशे में धुत युवकों ने की अश्लील हरकतें, लोकल नागरिकों ने बुलाई RAF, चारों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पौड़ी में गुलदार का खौफ, 15 स्कूल बंद करने के आदेश

राज्य

पौड़ी में गुलदार का खौफ, 15 स्कूल बंद करने के आदेश

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में गुलदार के हमले के बाद 15 स्कूलों को बंद कर दिया गया। इलाके में डर और खतरे के मद्देनजर ऑनलाइन क्लासेस की व्यवस्था की गई है।

पौड़ी में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

राज्य

पौड़ी में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

पौड़ी जिले में युवक ने आत्महत्या कर ली, वीडियो में पुलिस पर बर्बरता के आरोप लगाए। परिजन और ग्रामीणों ने उठाए सवाल, पुलिस ने जांच शुरू की।