किसान ने टंकी पर न्याय की मांग की

रतलाम में सीमांकन विवाद से नाराज किसान पानी की टंकी पर चढ़ा, 2 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

मध्य प्रदेश के रतलाम में एक किसान ने अपनी जमीन के सीमांकन में अन्याय का आरोप लगाते हुए पानी की टंकी पर चढ़ गया, पुलिस और राजस्व अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया।

रतलाम में सीमांकन विवाद से नाराज किसान पानी की टंकी पर चढ़ा, 2 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा अनुभाग के ग्राम नागदी में जमीन के सीमांकन को लेकर नाराज एक किसान पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे तक किसान को समझाने का प्रयास करते रहे। आखिरकार ग्रामीणों की गारंटी और अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसान सुरक्षित नीचे उतर आया।

विरोध का यह कदम उठाया

टंकी पर चढ़े 49 वर्षीय किसान मुकेश मालवीय ने आरोप लगाया कि उनकी मां प्रभु बाई, पत्नी नागूलाल मालवीय की कृषि भूमि का सही सीमांकन नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि वे तीन बार तहसील कार्यालय में आवेदन दे चुके हैं। हर बार पटवारी और राजस्व निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर भूमि की नाप की, लेकिन प्रत्येक बार सीमांकन अलग-अलग तरीके से किया गया, जिससे उनकी जमीन लगातार कम होती जा रही है। इसी कारण उन्होंने विरोध का यह कदम उठाया।

पानी की टंकी पर चढ़कर न्याय की मांग

किसान ने बताया कि सोमवार को पड़ोसी किसान भगतलाल पाटीदार ने सीमांकन के आधार पर खेत के पास चारदीवारी बनाना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत उन्होंने डायल-112 पुलिस को दी, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने जमीन का मामला बताकर हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया और उन्हें ही फटकार लगाई। इससे आहत होकर उन्होंने पानी की टंकी पर चढ़कर न्याय की मांग की।

मुकेश मालवीय का कहना था कि जब तक उनकी जमीन का निष्पक्ष सीमांकन नहीं होगा और उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वे नीचे नहीं उतरेंगे।

दो घंटे तक बातचीत कर किसान को समझाया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों और ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक बातचीत कर किसान को समझाया। इसके बाद किसान नीचे उतरा और पटवारी व राजस्व निरीक्षक उसके साथ खेत पर पहुंचे, जहां पूरे मामले का निरीक्षण किया गया।

एसडीएम रचना शर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पहले हुए तीनों सीमांकन की समीक्षा की जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि यदि कोई त्रुटि हुई है तो वह कहां और कैसे हुई। प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।

संबंधित सामग्री

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026