मां-बच्चे की जान बची

108 एंबुलेंस नहीं पहुंची तो ड्राइवर ने अस्पताल में घुसा दी बस, चलती बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

मध्य प्रदेश के छतरपुर में बस में प्रसव के दौरान बस ड्राइवर और नर्सों की सूझबूझ से गर्भवती महिला और उसके नवजात बच्चे की जान बचाई गई।

By : सोनिया रायकवार
108 एंबुलेंस नहीं पहुंची तो ड्राइवर ने अस्पताल में घुसा दी बस, चलती बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में इंसानियत, सूझबूझ और समय पर लिए गए फैसले की ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने एक गर्भवती महिला और उसके नवजात बच्चे की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। पन्ना जिले की रहने वाली रेखा को परिवार के साथ गांव लौटते समय चलती बस में अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। मदद के लिए कई बार 108 एंबुलेंस को फोन किया गया, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी।

शुरू हुई तेज प्रसव पीड़ा

जानकारी के मुताबिक, रेखा अपने परिवार के साथ बस से गांव लौट रही थीं। अलीपुरा के पास अचानक उन्हें असहनीय प्रसव पीड़ा होने लगी। यात्रियों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी और मदद का इंतजार किया, लेकिन एंबुलेंस के नहीं पहुंचने पर बस ड्राइवर ने बिना समय गंवाए छतरपुर जिला अस्पताल की ओर बस दौड़ा दी।

अस्पताल पहुंचने से पहले बस में प्रसव

स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने बस में बच्चे को जन्म दे दिया। हालांकि, प्रसव के दौरान बच्चा फंसने से स्थिति बिगड़ गई। यात्रियों ने तत्काल अस्पताल के प्रसूति वार्ड की नर्सों को सूचना दी कि महिला को तत्काल मदद की जरूरत है। सूचना मिलते ही नर्सें दौड़कर बस तक पहुंचीं और बस के अंदर ही महिला की स्थिति संभाली। अस्पताल प्रबंधन ने भी तुरंत गेट खुलवाकर पूरी बस को परिसर के अंदर बुलवाया। इसके बाद स्ट्रेचर की मदद से प्रसूता और नवजात को अस्पताल के वार्ड में शिफ्ट किया गया।

नवजात SNCU में भर्ती

फिलहाल नवजात की हालत गंभीर बताई जा रही है। बच्चे को जिला अस्पताल के SNCU वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं प्रसूता रेखा की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इस पूरे घटनाक्रम में बस ड्राइवर और कंडक्टर की सूझबूझ के साथ अस्पताल की नर्सों की तत्परता भी सामने आई, जिनकी समय पर मदद से मां और बच्चे को अस्पताल तक पहुंचाया जा सका।

संबंधित सामग्री

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026