नकली नोटों का बड़ा खुलासा

कृषि सेवा केंद्र की आड़ में यूट्यूब से सीखकर 57 हजार के नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में पुलिस ने नकली नोट बनाने के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया, दो आरोपी गिरफ्तार, 57,500 रुपये के नकली नोट बरामद।

कृषि सेवा केंद्र की आड़ में यूट्यूब से सीखकर 57 हजार के नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में नकली नोटों के एक बड़े नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नलखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कृषि सेवा केंद्र की आड़ में चल रहे इस अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 500-500 रुपये के कुल 115 नकली नोट बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत 57 हजार 500 रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही रंगीन प्रिंटर, कटर और नकली नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

बड़ी संख्या में नकली नोट बरामद हुए

पुलिस को यह सफलता मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मिली। सूचना थी कि बस स्टैंड के पास स्थित एक कृषि सेवा केंद्र में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं और वहां नकली नोट तैयार किए जा रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने तुरंत दबिश दी और मौके से नरेंद्र सिंह सौंधिया और शुभम सोलंकी को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान एक बैग से बड़ी संख्या में नकली नोट बरामद हुए।

कटर से काटकर उन्हें असली नोट जैसा रूप दिया

जांच में सामने आया कि कई नोटों के सीरियल नंबर एक जैसे थे, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वे असली नहीं हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो देखकर नकली नोट बनाने का तरीका सीखा था। इसके बाद उन्होंने असली 500 रुपये के नोट को स्कैन कर रंगीन प्रिंटर की मदद से उसकी कॉपी तैयार करना शुरू किया और कटर से काटकर उन्हें असली नोट जैसा रूप दिया।

पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है कि आरोपियों ने अब तक कितने नकली नोट बाजार में खपाए हैं और इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार का नेटवर्क कितनी दूर तक फैला हुआ है।

संबंधित सामग्री

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

रायपुर में IGKV के B.Sc. कृषि पाठ्यक्रम के पेपर लीक मामले में प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस समेत सबूत जब्त किए।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026