दुर्घटना में पांच मजदूरों की मौत

पन्ना में कुएं की खुदाई के दौरान दर्दनाक हादसा, 5 मजदूरों की मौत; परिजनों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर कई सवाल उठाए हैं।

पन्ना में कुएं की खुदाई के दौरान दर्दनाक हादसा, 5 मजदूरों की मौत; परिजनों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में कुएं की खुदाई कर रहे पांच मजदूरों की मिट्टी में दबने से मौत हो गई। घटना अजयगढ़ क्षेत्र के बीहरपुरवा गांव की है, जहां विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत कुएं की खुदाई का कार्य चल रहा था। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

दो मजदूर समय रहते बाहर निकल आए

मृतकों की पहचान आशीष यादव, राजकुमार यादव, रामपाल यादव, चुन्नू यादव और चुनवाद पाल के रूप में हुई है। इनमें चार मजदूर एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार कुएं में सात मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गीली मिट्टी भरभराकर ढह गई और पांच मजदूर उसके नीचे दब गए। दो मजदूर समय रहते बाहर निकल आए, जिससे उनकी जान बच गई।

हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सुबह हादसा होने के बावजूद करीब तीन घंटे तक कोई प्रशासनिक अधिकारी या बचाव दल मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने खुद जेसीबी मशीन की व्यवस्था कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

मजदूरों की जान बचाई जा सकती थी

मृतकों के परिजन राकेश यादव ने आरोप लगाया कि संबंधित कुआं पहले से ही खतरनाक स्थिति में था और सरपंच को इसकी जानकारी थी। इसके बावजूद मजदूरों को अधिक मजदूरी का लालच देकर वहां काम कराया गया। उन्होंने कहा कि यदि समय पर प्रशासन और रेस्क्यू टीम पहुंच जाती तो शायद मजदूरों की जान बचाई जा सकती थी।

कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर ऊषा परमार मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह हादसा ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और प्रशासनिक व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
 
संबंधित सामग्री

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026