महिला के साथ अमानवीय व्यवहार

उज्जैन में विवाहिता को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया, बाल काटे और जूते-चप्पलों की माला पहनाई; 11 पर केस, 3 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक विवाहिता के साथ उसके ससुरालवालों ने अमानवीय व्यवहार किया, जिसमें उसके बाल काटे गए, कपड़े फाड़े गए और गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई।

उज्जैन में विवाहिता को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया, बाल काटे और जूते-चप्पलों की माला पहनाई; 11 पर केस, 3 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के झारड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम अरनिया वेणा में एक विवाहिता के साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। जमीन में हिस्सेदारी की मांग को लेकर हुए विवाद के बाद ससुराल पक्ष के लोगों पर महिला के साथ मारपीट करने, उसके बाल काटने, कपड़े फाड़कर अर्धनग्न करने और गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं सहित 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

दोनों को जान से मारने की धमकी दी गई

पुलिस के अनुसार घटना 30 जून की सुबह करीब 9 से 9:30 बजे के बीच की है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह अपने घर में मौजूद थी, तभी आरोपी सुमेर सिंह, कचरू सिंह, बद्रीलाल और अन्य लोग जबरन दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए। आरोप है कि उन्होंने महिला को बाल और हाथ पकड़कर घसीटते हुए बाहर निकाला। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई, बाल काट दिए गए और कपड़े फाड़कर उसे अर्धनग्न कर दिया गया। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में जुलूस निकाला। इस दौरान उसके पति के साथ भी मारपीट की गई और दोनों को जान से मारने की धमकी दी गई।

इसी विवाद के दौरान यह घटना हुई

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ने वर्ष 2023 में अपने पहले पति को छोड़कर गांव के ही एक युवक से विवाह किया था। विवाह के बाद दोनों इंदौर में रहने लगे। हाल ही में महिला अपने नए ससुराल की जमीन में हिस्सेदारी की मांग को लेकर गांव पहुंची थी। इसी विवाद के दौरान यह घटना हुई।

आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही

झारड़ा थाना प्रभारी आनंद भाबोर ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी सुमेर सिंह, कचरू सिंह और बद्रीलाल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

संबंधित सामग्री

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया।

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026