बैंक मैनेजर ने की डिलीवरी बॉय की पिटाई

मेरठ में डिलीवरी बॉय से मारपीट का मामला, UCO बैंक मैनेजर गिरफ्तार

मेरठ में यूको बैंक के मैनेजर यमन कंसल को डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया। पीड़ित ने झूठे मुकदमे की धमकी मिलने की भी शिकायत की।

By : शिवम् पांडेय
मेरठ में डिलीवरी बॉय से मारपीट का मामला, UCO बैंक मैनेजर गिरफ्तार

बैंक मैनेजर ने की डिलीवरी बॉय की पिटाई

मेरठ में डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट करने के आरोप में यूको बैंक के ब्रांच मैनेजर यमन कंसल (34) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार रात गंगा हाइट्स सोसाइटी में ब्लिंकिट का ऑर्डर पहुंचाने में करीब 5 मिनट की देरी होने पर मैनेजर भड़क गया। आरोप है कि उसने डिलीवरी बॉय के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

घर के अंदर ले जाकर पीटा

डिलीवरी बॉय अमित यादव के मुताबिक, फ्लैट पर पहुंचने के बाद आरोपी ने पहले उसके साथ बहस की। इसके बाद कथित तौर पर लात-घूंसों से उसकी पिटाई की और मोबाइल छीन लिया। आरोप है कि मैनेजर उसे घर के अंदर ले गया और वहां भी मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। किसी तरह वह वहां से बाहर निकला और अगले दिन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

CCTV में कैद हुई घटना

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। करीब साढ़े तीन मिनट के फुटेज में डिलीवरी बॉय फ्लैट नंबर 110 पर पहुंचता दिखाई देता है। बेल बजाने के बाद बैंक मैनेजर बाहर आता है और दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है। कुछ देर बाद मैनेजर डिलीवरी बॉय को घर के अंदर ले जाता है। फुटेज में इसके बाद करीब छह मिनट बाद डिलीवरी बॉय को रोते हुए बाहर निकलते देखा गया।

पुलिस ने दर्ज की FIR

घटना के बाद अमित यादव ने थाना भावनपुर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने FIR दर्ज करने के बाद आरोपी यमन कंसल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में CCTV फुटेज और शिकायत के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

 झूठे केस की धमकी दी

अमित यादव ने बताया कि वह करीब एक साल से डिलीवरी बॉय का काम कर रहा है और साथ में 12वीं की पढ़ाई करता है। उसके अनुसार, ऑर्डर करीब 5 मिनट लेट हुआ था। इसी बात को लेकर ग्राहक ने फोन पर नाराजगी जताई थी। अमित का आरोप है कि फ्लैट पर पहुंचने के बाद मैनेजर ने उसका मोबाइल छीन लिया और उस पर अपनी पत्नी से बदतमीजी करने का आरोप लगाया। उसने कथित तौर पर रेप का केस दर्ज कराने की धमकी भी दी।

सोसाइटी में 84 फ्लैट

गंगा हाइट्स सोसाइटी छह मंजिला है और इसमें करीब 84 फ्लैट हैं। सोसाइटी के लोगों के मुताबिक, आरोपी करीब पांच महीने पहले अपने परिवार के साथ यहां रहने आया था। बताया गया कि सोसाइटी के हर फ्लोर पर CCTV कैमरे लगे हैं। घटना के बाद सोसाइटी के लोगों ने आरोपी के व्यवहार पर नाराजगी जताई और कहा कि इससे पूरी सोसाइटी की बदनामी हुई है। कुछ लोगों ने उसे सोसाइटी में नहीं रहने देने की बात भी कही है।

संबंधित सामग्री

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

रायपुर में IGKV के B.Sc. कृषि पाठ्यक्रम के पेपर लीक मामले में प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस समेत सबूत जब्त किए।

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

तेलंगाना में दो छात्रों ने स्कूल प्रिंसिपल की हत्या की। पुलिस ने वारदात सुलझाई और आरोपियों को पकड़ा।

CCTV ने खोला ₹2.14 करोड़ के ‘डिजिटल अरेस्ट’ फ्रॉड का राज, बूंदी से आरोपी गिरफ्तार

CCTV ने खोला ₹2.14 करोड़ के ‘डिजिटल अरेस्ट’ फ्रॉड का राज, बूंदी से आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के बूंदी जिले में CCTV ने महाराष्ट्र साइबर फ्रॉड मामले में महत्वपूर्ण सुराग दिया, जिसके चलते 32 वर्षीय राजेंद्र गणराज नागर को गिरफ्तार किया गया।

UP ATS का बड़ा एक्शन, शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े 52 संदिग्ध गिरफ्तार

UP ATS का बड़ा एक्शन, शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े 52 संदिग्ध गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में ATS और पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई की, 52 संदिग्ध गिरफ्तार, 175 से पूछताछ की गई।

जिस पिता से सुरक्षा की उम्मीद थी, उसी पर बेटी के शोषण का आरोप… दूसरी बार मां बनी तो नवजात भी छीन लिया!

जिस पिता से सुरक्षा की उम्मीद थी, उसी पर बेटी के शोषण का आरोप… दूसरी बार मां बनी तो नवजात भी छीन लिया!

रायपुर में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके पिता द्वारा कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग दो बार गर्भवती हुई और उसके पिता ने गर्भपात कराया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026