मुख्यमंत्री भजनलाल की PM मोदी से मुलाकात

CM भजनलाल ने PM मोदी और BJP अध्यक्ष से की मुलाकात

राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने PM नरेंद्र मोदी और BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर चर्चा की।

CM भजनलाल ने PM मोदी और BJP अध्यक्ष से की मुलाकात

मुख्यमंत्री भजनलाल की PM मोदी से मुलाकात

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। PM आवास पर करीब 1 घंटे 20 मिनट तक चली मुलाकात में  प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। 

PM मोदी से मुलाकात

सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी सीएम भजनलाल ने पीएम मोदी से चर्चा की है। वहीं पीएम मोदी से मुलाकत के बाद CM भजनलाल शर्मा ने बड़ा बयान दिया। CM ने कहा - आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। युवा, महिला, किसान एवं अंत्योदय के प्रति उनका समर्पण तथा साल 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का उनका स्पष्ट विजन और दृढ़ संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। राजस्थान के प्रति उनका विशेष स्नेह, आत्मीय जुड़ाव और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता सदैव प्रेरित करती है। 

नितिन नवीन से मुलाकात 

CM ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में राजस्थान आधारभूत संरचना, निवेश, जल प्रबंधन, महिला सशक्तीकरण और जनकल्याण के क्षेत्रों में नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है, उनका स्नेह, मार्गदर्शन और सहयोग विकसित राजस्थान के हमारे संकल्प को निरंतर शक्ति प्रदान करता है। इसके अलावा CM भजनलाल ने नई दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस अवसर पर संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों, आगामी कार्ययोजनाओं तथा जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

जगतार सिंह हवारा ने कस्टडी पेरोल से किया इनकार, पुलिस सुरक्षा में मां से मिलने से मना

जगतार सिंह हवारा ने कस्टडी पेरोल से किया इनकार, पुलिस सुरक्षा में मां से मिलने से मना

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद हवारा ने बीमार मां से मिलने के लिए कस्टडी पेरोल को ठुकरा दिया है, सामान्य पेरोल की मांग की है।

नितिन नवीन की नई टीम की पहली बैठक,चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

नितिन नवीन की नई टीम की पहली बैठक,चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई 65 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम के साथ पहली बैठक की, जिसमें चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती पर फोकस किया गया।

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

उत्तर भारत में मानसून के कारण विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी के 84 घाट डूबे, अन्य राज्यों में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर।

हरसिमरत कौर के बयान से पंजाब की सियासत में हलचल, BJP-अकाली दल गठबंधन की अटकलें तेज

हरसिमरत कौर के बयान से पंजाब की सियासत में हलचल, BJP-अकाली दल गठबंधन की अटकलें तेज

हरसिमरत कौर बादल के बयान के बाद पंजाब में BJP और अकाली दल के संभावित गठबंधन की चर्चाएँ तेज हो गई हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026