मुख्यमंत्री ने शिप्रा तीर्थ में भाग लिया

जल गंगा संवर्धन अभियान: CM डॉ. मोहन यादव ने मां शिप्रा को अर्पित की 351 फीट लंबी चुनरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में शिप्रा तीर्थ परिक्रमा में भाग लिया और जल संरक्षण अभियान के प्रगति पर विचार साझा किया।

जल गंगा संवर्धन अभियान: CM डॉ. मोहन यादव ने मां शिप्रा को अर्पित की 351 फीट लंबी चुनरी

मुख्यमंत्री ने शिप्रा तीर्थ में भाग लिया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को उज्जैन में शिप्रा तट पर रामघाट पर शिप्रा तीर्थ परिक्रमा में सहभागिता की। इस अवसर पर मुंबई से आए भारतीय नौसेना के बैंड ने रामघाट पर मनमोहक प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि उज्जैन सहित प्रदेशभर में गंगा दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुंबई से आए भारतीय नौसेना के बैंड की प्रस्तुति ने सभी को आनंदित किया है। बैंड के सदस्यों ने संगीत मय कार्यक्रम से रामघाट पहुंचे नागरिकों को मनमोहक धुनें सुनवाकर इस शाम को यादगार बना दिया है। मोक्ष दायिनी मां शिप्रा की दो दिवसीय तीर्थ परिक्रमा मंगलवार को संपन्न हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में विधिवत पूजन-अर्चन कर शिप्रा में चुनरी अर्पित की।

जल गंगा संरक्षण अभियान 

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेशभर में जल गंगा संरक्षण अभियान के अंतर्गत उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। सभी प्रमुख तालाब, कुएं, बावड़ी, पोखर, नदियों के उद्मम स्थलों पर जनसहयोग के जरिए जल संचयन के लिए कार्य जारी हैं। अब तक लगभग 2 लाख से अधिक काम पूरे किए गए हैं। देश में जल संरक्षण की दिशा में कार्य करते हुए मध्यप्रदेश इस मामले में पहले स्थान पर है।

कौन-कौन रहा मौजूद

इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य महंत उमेश नाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक जितेंद्र पंड्या, उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नवीन सोलंकी, नगर निगम की सभापति कलावती यादव, जिलाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रामलाल मालवीय अनेक निगम-मंडलों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

संबंधित सामग्री

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ दौरे के दौरान सड़क किनारे लस्सी की दुकान पर रुककर लस्सी पी और स्थानीय लोगों से संवाद किया।

सीएम डॉ. मोहन ने की केन-बेतवा लिंक परियोजना की समीक्षा, कहा- घर-घर जाकर समझें परिवारों की परेशानी

सीएम डॉ. मोहन ने की केन-बेतवा लिंक परियोजना की समीक्षा, कहा- घर-घर जाकर समझें परिवारों की परेशानी

 केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड में आएगा बड़ा बदलाव, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिए विस्थापित परिवारों को सभी सुविधाएं देने के निर्देश।  44 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा पेयजल

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026