मुख्यमंत्री यादव की छिंदवाड़ा यात्रा

एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में 'जन-विश्वास अभियान' शुरू किया, स्थानीय अधिकारियों को निलंबित किया, और जनता से संवाद किया।

एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड

भोपाल/छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में एक बार फिर एक्शन मोड में दिखाई दिए। उन्होंने एक तरफ यहां 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' की शुरुआत की, तो दूसरी तरफ प्रशासनिक कड़ाई का स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने शिकायतों पर सुनवाई करते-करते छिंदवाड़ा के सीएमएचओ डॉ. नरेश गु्न्नाड़े, तहसीलदार और पटवारी को तत्काल निलंबित कर दिया। इससे पहले सीएम डॉ. मोहन ने छिंदवाड़ा कलेक्टर कार्यालय स्थित लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय में उद्यमियों-जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से संवाद कर क्षेत्र के विकास, औद्योगिक संभावनाओं एवं प्रगति के विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जनता की समस्याओं का तुरंत निराकरण भी किया। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने कहा कि आज छिंदवाड़ा से “जन विश्वास अभियान” का शुभारंभ किया। इस अभियान के अंतर्गत हमारे सभी जनप्रतिनिधि क्षेत्र में जनता से संवाद कर रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत जन संवाद के माध्यम से भविष्य की योजनाएं एवं नीतियां बनाई जाएगी। साथ ही लोगों की समस्याओं का समाधान और आवश्यकताओं की पूर्ति भी की जाएगी।

लगेगा जनता दरबार

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में आज नो मीटिंग डे है। मध्यप्रदेश में अब सरकार जनता के पास पहुंचेंगी। इसके लिए हर शुक्रवार को जिला केंद्र से लेकर  तहसील स्तर तक जनता दरबार लगेगा। जिसमें सरकार के सभी मंत्री, विधायक, कलेक्टर, कमिश्नर मैदान में उपस्थित रहेंगे और जनता की सुनवाई करेंगे।  संवाद,समाधान,संवेदनशीलता,सादगी इसके 4 पिलर है। पूरे प्रदेश में जन विश्वास अभियान चलेगा। पूरे देश में पहली बार मध्यप्रदेश ने यह अभियान शुरू किया है। 

प्राकृतिक खेती-ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हर क्षेत्र की कार्य संस्कृति और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाबद्ध विकास की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में प्राकृतिक खेती, पशुपालन और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होमस्टे जैसी पहलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। आज छिंदवाड़ा के प्रतिभावान नागरिकों से इन महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया और उनके बहुमूल्य सुझावों को विकास की भावी योजनाओं में शामिल करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जन-विश्वास अभियान के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है तथा उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ दौरे के दौरान सड़क किनारे लस्सी की दुकान पर रुककर लस्सी पी और स्थानीय लोगों से संवाद किया।

सीएम डॉ. मोहन ने की केन-बेतवा लिंक परियोजना की समीक्षा, कहा- घर-घर जाकर समझें परिवारों की परेशानी

सीएम डॉ. मोहन ने की केन-बेतवा लिंक परियोजना की समीक्षा, कहा- घर-घर जाकर समझें परिवारों की परेशानी

 केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड में आएगा बड़ा बदलाव, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिए विस्थापित परिवारों को सभी सुविधाएं देने के निर्देश।  44 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा पेयजल

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026