कर्णप्रयाग में निहंगों ने गुरुद्वारे पर किया कब्जा, लोगों को बनाया बंधक

निहंगों ने किया गुरुद्वारे पर कब्जा

कर्णप्रयाग में निहंगों ने गुरुद्वारे पर किया कब्जा, लोगों को बनाया बंधक

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में निहंगों ने गुरुद्वारे में कब्जा कर लिया और एक व्यक्ति को बंधक बना लिया। पुलिस और ITBP ने स्थिति पर नियंत्रण पाया पर तनाव बरकरार है।

कर्णप्रयाग में निहंगों ने गुरुद्वारे पर किया कब्जा  लोगों को बनाया बंधक

निहंगों ने किया गुरुद्वारे पर कब्जा |

उत्तराखंड के चमोली स्थित कर्णप्रयाग में 16 जून को हुए विवाद के बाद शनिवार देर शाम रुद्रप्रयाग के नगरासू स्थित गुरुद्वारे में पंजाब से आए निहंगों ने कब्जा कर लिया और 2 लोगों को बंधक बना लिया। विवाद बढ़ने पर निहंगों ने एक व्यक्ति को छोड़ दिया, जबकि एक सेवादार को बंधक बनाए हुए रखा।

सेना की मदद

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुट गए। हालांकि हालात बिगड़ने पर सेना से मदद मांग, जिसके बाद सेना की ओर से ITBP मौके पर पहुंची। ITBP के पहुंचने के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया गया, लेकिन इलाके में अभी भी तनाव है।

PAC और ITBP की तैनाती 

मौके पर पुलिस, PAC और ITBP की तैनाती की गई है। निहंग अभी भी गुरुद्वारे में डेरा डाले हुए हैं। हालात को देखते हुए चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के संवेदनशील इलाकों में धारा 163 लागू कर दी गई, जो 27 जून तक प्रभावी रहेगी। वहीं, मौके पर रुद्रप्रयाग के DM विशाल मिश्रा निहंगों से बातचीत कर रहे हैं। 

सिख यात्रियों का झगड़ा

16 जून को चमोली के कर्णप्रयाग बाजार में हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे सिख यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच झगड़ा हुआ। 5-6 बाइक सवारों के जत्थे की एक बाइक बाजार में खड़ी कार से टकरा गई थी, जिसके बाद शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। स्थानीय व्यापारियों और निहंग यात्रियों के बीच हुए विवाद के दौरान धारदार हथियारों से हमला करने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें से 3 को न्यायालय में पेशी के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है, जबकि एक आरोपी पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

संबंधित सामग्री

आगरा में जूता कारोबारी ने की आत्महत्या, पत्नी पर लगाए आरोप

राज्य

आगरा में जूता कारोबारी ने की आत्महत्या, पत्नी पर लगाए आरोप

आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में एक जूता कारोबारी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली, सोशल मीडिया पर पत्नी और उसके परिवार पर आरोप लगाया।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

उत्तराखंड के चम्पावत में कार 200 मीटर खाई में गिरी, 2 की मौत, 3 घायल

राज्य

उत्तराखंड के चम्पावत में कार 200 मीटर खाई में गिरी, 2 की मौत, 3 घायल

चम्पावत में टाटा पंच कार गहरी खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हुए। SDRF और पुलिस ने घायलों को बचाया।

उत्तराखंड कांग्रेस जल्द घोषित करेगी नई कार्यकारिणी, चुनावी तैयारी तेज

राज्य

उत्तराखंड कांग्रेस जल्द घोषित करेगी नई कार्यकारिणी, चुनावी तैयारी तेज

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने संकेत दिया है कि 25 जून तक नई कार्यकारिणी की घोषणा की जा सकती है, जिससे चुनावी तैयारियों को गति मिलेगी।

उत्तराखंड पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, 13 फैसलों को मंजूरी

राज्य

उत्तराखंड पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, 13 फैसलों को मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित करने का फैसला लिया गया, जिसमें राज्य की साक्षरता दर 98 प्रतिशत से अधिक है।