प्रयागराज ट्रिपल मर्डर केस

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर, गर्लफ्रेंड बोली ताऊ को रास्ते से हटा दो, बॉयफ्रेंड ने की हच्या

प्रयागराज में हुए ट्रिपल मर्डर में पुलिस ने बॉयफ्रेंड हिमांशु यादव समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया। हिमांशु ने अपनी गर्लफ्रेंड की बात मानते हुए अपने चाची-चाचा को मार डाला।

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर, गर्लफ्रेंड बोली ताऊ को रास्ते से हटा दो, बॉयफ्रेंड ने की हच्या

प्रयागराज ट्रिपल मर्डर केस

प्रयागराज ट्रिपल मर्डर में पुलिस ने बॉयफ्रेंड समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें मुख्य आरोपी हिमांशु यादव उम्र 19 के अलावा उसका भाई, उसके 2 दोस्त और ग्राम प्रधान शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में बॉयफ्रेंड हिमांशु ने बताया- मैं अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने 13 जून को राजापुर गया था। यहां हम दोनों मिले।

‘ताऊ को रास्ते से हटा दो’

आरोपी ने कहा गर्लफ्रेंड ने मुझसे कहा कि मैं तुम्हारे बिना जी नहीं पाऊंगी। जब तक मेरा ताऊ श्यामलाल जिंदा है, हम दोनों का रिश्ता नहीं होगा। उसे रास्ते से हटा दो। इसके बाद मैंने श्यामलाल को मारने का प्लान बनाया था। इसमें मैंने अपने 2 दोस्तों निहाल गौतम और राजन यादव शामिल किया। मैं सिर्फ श्यामलाल को मारने गया था। लेकिन, चाचियों ने हम लोगों को देख लिया। इसलिए उन दोनों को भी मारना पड़ा। वहीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में तीनों की मौत की वजह हेमोरेजिक शॉक आया। श्यामलाल के सिर की 5 हडि्डयां टूटी मिलीं।

चाचियों की भी हत्या

आरोपी हिमांशु ने बताया- 15 जून की रात करीब 2:30 बजे मैं अपने दोनों दोस्तों निहाल गौतम और राजन यादव के साथ लाठी-डंडे लिए गांव पहुंचा। मैं घर के बाहर चारपाई पर सो रहे श्यामलाल के पास पहुंचा। मैंने उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू किए। हमले के दौरान श्यामलाल चीखा। आवाज सुनकर पास में सो रहीं चाची अमरावती जाग गईं। वह शोर मचाते हुए भागने लगीं। हम लोगों की पहचान न हो, इसलिए मैंने उनके पीछे से डंडे से वार कर दिया।

एक ही वार में अमरावती लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। जब हम लोग वहां से भाग रहे थे, तभी अचानक से सामने चाची इंद्रावती आ गईं। उसकी भी हम लोगों ने लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला। आरोपी ने कहा मुझे नहीं पता था कि दोनों चाचियों की मौत हो जाएगी। मैं तो सिर्फ श्यामलाल की हत्या करने गया था।

संबंधित सामग्री

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

रायपुर में IGKV के B.Sc. कृषि पाठ्यक्रम के पेपर लीक मामले में प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस समेत सबूत जब्त किए।

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

तेलंगाना में दो छात्रों ने स्कूल प्रिंसिपल की हत्या की। पुलिस ने वारदात सुलझाई और आरोपियों को पकड़ा।

CCTV ने खोला ₹2.14 करोड़ के ‘डिजिटल अरेस्ट’ फ्रॉड का राज, बूंदी से आरोपी गिरफ्तार

CCTV ने खोला ₹2.14 करोड़ के ‘डिजिटल अरेस्ट’ फ्रॉड का राज, बूंदी से आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के बूंदी जिले में CCTV ने महाराष्ट्र साइबर फ्रॉड मामले में महत्वपूर्ण सुराग दिया, जिसके चलते 32 वर्षीय राजेंद्र गणराज नागर को गिरफ्तार किया गया।

‘बहन को गोली मारी है, ईश्वर रक्षा करे’... फोन के बाद पहुंची बहन की मौत की खबर

‘बहन को गोली मारी है, ईश्वर रक्षा करे’... फोन के बाद पहुंची बहन की मौत की खबर

लखनऊ के गोमतीनगर में एसबीआई ऑफिसर मानस बाजपेई ने अपनी पत्नी और बहन की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। घटना की वजह अभी जांच के अधीन है।

UP ATS का बड़ा एक्शन, शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े 52 संदिग्ध गिरफ्तार

UP ATS का बड़ा एक्शन, शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े 52 संदिग्ध गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में ATS और पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई की, 52 संदिग्ध गिरफ्तार, 175 से पूछताछ की गई।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026