राष्ट्रपति मुर्मु का देहरादून दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देहरादून में 2 दिवसीय दौरे पर, CM धामी ने किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देहरादून पहुंची, जहां उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में भाग लिया। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था में विशेष इंतजाम किए गए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देहरादून में 2 दिवसीय दौरे पर, CM धामी ने किया स्वागत

राष्ट्रपति मुर्मु का देहरादून दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 2 दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच गईं। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरने के बाद राष्ट्रपति का काफिला सड़क मार्ग से राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन पहुंचा। राष्ट्रपति मुर्मु के आगमन को लेकर एयरपोर्ट से लेकर राष्ट्रपति निकेतन तक सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई और राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने तक यातायात को नियंत्रित रखा गया।

POP में शामिल होगी राष्ट्रपति 

राष्ट्रपति शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड (POP) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वह परेड की सलामी लेंगी और प्रशिक्षण पूरा कर चुके कैडेट्स के कदमताल की साक्षी बनेंगी। कार्यक्रम के बाद वे दिल्ली लौट जाएगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए देहरादून में पुलिस, खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। शहर में एंट्री करने वाले वाहनों की जांच की जा रही है, जबकि होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं और लॉजों में ठहरे लोगों का सत्यापन भी कराया जा रहा है। इसके साथ ही शुक्रवार और शनिवार के लिए अलग-अलग ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किए गए।

CM ने किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के देहरादून पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति मुर्मु के आगमन को लेकर पहले से ही सुरक्षा और प्रोटोकॉल की व्यवस्था की गई थी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पुलिस, खुफिया एजेंसियों और अन्य सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। शहर के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों और VVIP रूट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। राष्ट्रपति मुर्मु के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों पर लगातार निगरानी की जा रही है और सुरक्षा अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण भी कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन देहरादून दौरे पर, CM ने एयरपोर्ट पहुंचकर किया स्वागत

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन देहरादून दौरे पर, CM ने एयरपोर्ट पहुंचकर किया स्वागत

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन उत्तराखंड के दो दिन के दौरे पर हैं, जिसके लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

आज से भोपाल में BRICS सम्मेलन, 4 दिन VIP मूवमेंट के चलते इन रास्तों पर निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान!

आज से भोपाल में BRICS सम्मेलन, 4 दिन VIP मूवमेंट के चलते इन रास्तों पर निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान!

भोपाल में तृतीय BRICS कार्य समूह की बैठक और सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन, विश्वभर के संस्कृति मंत्री और प्रतिनिधि भाग लेंगे।

पटना मेट्रो निर्माण के बीच ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, बेली रोड चौड़ीकरण के निर्देश

पटना मेट्रो निर्माण के बीच ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, बेली रोड चौड़ीकरण के निर्देश

पटना में मेट्रो निर्माण के साथ ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए सरकार ने रोड विस्तार और वैकल्पिक मार्गों की योजना बनाई है।

भोपाल के लवकुश चौराहे पर 3 घंटे का महाजाम, स्कूल बसें और एंबुलेंस भी फंसीं

भोपाल के लवकुश चौराहे पर 3 घंटे का महाजाम, स्कूल बसें और एंबुलेंस भी फंसीं

भोपाल में लवकुश चौराहे पर भारी ट्रैफिक जाम के कारण नागरिकों का जीवन प्रभावित हुआ। निर्माण कार्य और खराब ट्रैफिक प्रबंधन बने मुख्य कारण।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026