पंजाब में महिलाओं के लिए नई योजना

1 अगस्त से 40 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी सम्मान राशि, CM मान का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की कि 1 अगस्त से पंजाब की 40 लाख महिलाओं को 'मावां धिया सम्मान योजना' के तहत लाभ मिलेगा।

By : रोहन उमक
1 अगस्त से 40 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी सम्मान राशि, CM मान का बड़ा ऐलान

1 अगस्त से 40 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी सम्मान राशि, CM मान का बड़ा ऐलान

पंजाब की करीब 40 लाख महिलाओं के लिए राहत और खुशखबरी भरी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि 1 अगस्त से 'मावां धिया सम्मान योजना' के तहत लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में सम्मान राशि जमा होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि योजना का लाभ निर्धारित पात्र महिलाओं तक पारदर्शी तरीके से पहुंचेगा और उनके मोबाइल फोन पर राशि जमा होने के संदेश भी आने लगेंगे।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा मोहाली के सेक्टर-79 स्थित दशहरा ग्राउंड में आयोजित "एक शाम भगवान शिव के नाम" भक्ति संध्या कार्यक्रम के दौरान की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

AI-generated image

मोबाइल पर बजेगी राशि आने की घंटी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि 1 अगस्त से महिलाओं के मोबाइल फोन पर 'मावां धिया सम्मान योजना' के तहत मिलने वाली राशि के संदेश आने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम लोगों तक सीधे लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।

खाटू श्याम, सालासर, हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए नई बस सेवा

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के लिए एक और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि मोहाली से खाटू श्याम, सालासर धाम, ऋषिकेश और हरिद्वार के लिए नई बस सेवाएं भी शुरू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ये बसें 1 अगस्त से नियमित रूप से संचालित होंगी, जिससे आर्थिक या अन्य कारणों से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

भगवंत मान ने कहा कि बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है और सरकार ऐसे प्रयासों को प्राथमिकता दे रही है ताकि अधिक से अधिक लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल सके।

प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब की भाईचारे की संस्कृति का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पंजाब की सांझी संस्कृति और सामाजिक सौहार्द की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव की प्रतीक रही है। यहां सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर त्योहार और धार्मिक आयोजनों में भाग लेते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में नफरत फैलाने की कोशिश करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है।

जनता का पैसा जनता के विकास पर हो रहा खर्च

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार को कर (टैक्स) के रूप में मिलने वाली राशि का उपयोग जनता के हित में किया जा रहा है।

पंजाब सीएम भगवंत मान

यह धन स्कूलों, अस्पतालों, सड़कों और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर खर्च किया जा रहा है, ताकि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने दोहराया कि सरकार का उद्देश्य पारदर्शी प्रशासन के माध्यम से विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है।

संबंधित सामग्री

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

पंजाब के गुरदीप सिंह की अमेरिका में पिज्जा डिलीवरी के दौरान हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार ने शव भारत लाने की मांग की।

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की दूसरी मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, परंतु अधिकारिक जानकारी अभी बाकी है।

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी पर रेप के मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। विपक्ष ने CBI जांच की मांग की।

पंजाब में बिजली दरों में बड़ी कटौती, उपभोक्ताओं को ₹1.55/यूनिट तक राहत

पंजाब में बिजली दरों में बड़ी कटौती, उपभोक्ताओं को ₹1.55/यूनिट तक राहत

पंजाब में मान सरकार ने 2026-27 के लिए बिजली दरों में प्रति यूनिट 0.70 से 1.55 रुपये तक की कटौती की है, जिससे विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को लाभ होगा।

हरसिमरत कौर के बयान से पंजाब की सियासत में हलचल, BJP-अकाली दल गठबंधन की अटकलें तेज

हरसिमरत कौर के बयान से पंजाब की सियासत में हलचल, BJP-अकाली दल गठबंधन की अटकलें तेज

हरसिमरत कौर बादल के बयान के बाद पंजाब में BJP और अकाली दल के संभावित गठबंधन की चर्चाएँ तेज हो गई हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026