पंजाबी सिंगर को हार्ट अटैक

फिट होते हुए भी पंजाबी सिंगर करन को आया हार्ट अटैक, Video शेयर कर युवाओं को दी खास सलाह

फिटनेस इन्फ्लुएंसर करनदीप सिंह ने एक हार्ट अटैक के बाद युवाओं को नियमित मेडिकल चेकअप की महत्वता पर जोर दिया।

फिट होते हुए भी पंजाबी सिंगर करन को आया हार्ट अटैक, Video शेयर कर युवाओं को दी खास सलाह

फिट होते हुए भी पंजाबी सिंगर करन को आया हार्ट अटैक, Video शेयर कर युवाओं को दी खास सलाह

जिंदगी का कोई भरोसा नहीं जिम जाता हूं, फिर भी दिल और दिमाग ने काम करना बंद कर दिया ये बात पंजाबी सिंगर, एक्टर, मॉडल और फिटनेस इन्फ्लुएंसर करनदीप ने वीडियो बनाकर कही जब उन्हें ऑस्ट्रेलिया में हार्ट अटैक आया उसके बाद उन्होंने ये बात वीडियो बनाकर बोली हैं सिंगर ने इंस्टा पर शेयर करते हुए लिखा कि 19 मई उनकी जिंदगी का लास्ट दिन था। अगर उनके दोस्त पास न होते तो वो जिंदा न होते।

रोपड़ में जन्मे और आस्ट्रेलिया में रह रहे 32 वर्षीय करनदीप ने युवाओं से अपील की कि चाहे आप जिम करते हों लेकिन फिर भी अपना मेडिकल चेकअप जरूर करवाएं पता। नहीं कब क्या हो जाए।खुद का उदाहरण देते हुए बताया कि मैं तो रोज जिम जाता हूं, अच्छी खुराक लेता हूं, वावजूद इसके पिछले कल मेरा ब्रेन और दिल रुक गया। मुझे अब नई जिंदगी मिली है तो अब मैं युवाओं को सेहत के लिए और प्रेरित करूंगा।

करन ने वीडियो शेयर कर बताई अहम बातें…

जिंदगी का कोई भरोसा नहीं

करन ने बताया कि कल मेरे साथ जो हादसा हुआ, उसने यह अहसास करा दिया कि ज़िंदगी बहुत छोटी और अनिश्चित है। इंसान चाहे कितना भी फिट हो, जिम जाता हो और उसे हेल्थ की पूरी नॉलेज हो, फिर भी हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक या शुगर लो जैसी समस्या कभी भी आ सकती है। यहाँ कुछ भी परमानेंट नहीं है।

अपनों के साथ रहो और शुक्रगुजार रहो

कल मैं बिल्कुल मौत के मुंह से बचकर वापस आया हूं। अगर ऐन वक्त पर मेरे चार दोस्त मेरे दाएं-बाएं न होते, तो आज मेरा काम तमाम हो चुका था। भगवान को कुछ और ही मंज़ूर था कि मुझे नई ज़िंदगी मिली। इसलिए अपने माँ-बाप के पास रहें और भाई-बहनों से प्यार करें।
सब यहीं रह जाना है, 

नेक रास्ता चुनो

इस दुनिया से जाते वक्त आपके पैसे, गाड़ियां, रिश्ते या रिश्तेदार कुछ भी आपके साथ नहीं जाएगा। सब यहीं धरा का धरा रह जाएगा। इसलिए कामयाबी पाने के लिए कभी भी कोई गलत रास्ता न अपनाएं, हमेशा ईमानदारी और सीधे तरीके से आगे बढ़ें।

सबकी मदद करें 

हम इस दुनिया में दूसरों की मदद करने और एक अच्छा इंसान बनने आए हैं। किसी का भी बुरा न करें और हमेशा सबकी हेल्प करें। इस हादसे ने मुझे पहले से भी ज्यादा ग्राउंडेड (विनम्र) बना दिया है। जब तक ज़िंदा हैं, सबके साथ प्यार और भलाई से रहें।              

संबंधित सामग्री

कॉन्सर्ट में फैन ने स्टेज पर फेंकी जैकेट, भड़के करण औजला; बोले- ‘तू पागल है क्या?’

कॉन्सर्ट में फैन ने स्टेज पर फेंकी जैकेट, भड़के करण औजला; बोले- ‘तू पागल है क्या?’

ऑस्ट्रेलिया में करण औजला के कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन ने स्टेज की ओर जैकेट फेंकी, जिससे नाराज होकर करण ने परफॉर्मेंस रोक दी।

सलमान के घर के बाहर पुलिसकर्मी की मौ-त,लॉरेंस गैंग से सुरक्षा में तैनात था जवान

सलमान के घर के बाहर पुलिसकर्मी की मौ-त,लॉरेंस गैंग से सुरक्षा में तैनात था जवान

सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी गणेश रायते की अचानक मौत हो गई. शुरुआती जानकारी में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है.

 तमिल इंडस्ट्री मशहूर एक्टर-डायरेक्टर के. भाग्यराज का निधन

तमिल इंडस्ट्री मशहूर एक्टर-डायरेक्टर के. भाग्यराज का निधन

73 वर्षीय तमिल निर्देशक और अभिनेता के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने अपने करियर में 75 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया।


Shooter Jaspal Rana Passes Away: 49 साल की उम्र में भारतीय शूटर जसपाल राणा का निधन

Shooter Jaspal Rana Passes Away: 49 साल की उम्र में भारतीय शूटर जसपाल राणा का निधन

Jaspal Rana, a celebrated Indian shooter and coach, died at 49 in Delhi's Max Hospital after suffering a heart attack.

पंजाबी सिंगर यशइंदर कौर की हत्या, नहर में मिला शव!

पंजाबी सिंगर यशइंदर कौर की हत्या, नहर में मिला शव!

Inder Kaur, a popular Punjabi singer, was found dead in a canal, days after being kidnapped at gunpoint. The police are investigating the case.

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026