किसान के दबाए पैसे दीमक खा गए

​​​​​​​पत्नी-बेटे से चोरी के डर से किसान ने गड्ढा खोदकर दबाए थे नोट; बरसात के बाद थैली बाहर आई तो 500-500 के नोट मिले टु

राजस्थान के बालोतरा में किसान मांगीलाल मेघवाल ने चोरी के डर से पांच लाख रुपए खेत में दबा दिए थे, जो बाद में दीमक खा गईं।

By : नरेंद्र सिंह
​​​​​​​पत्नी-बेटे से चोरी के डर से किसान ने गड्ढा खोदकर दबाए थे नोट; बरसात के बाद थैली बाहर आई तो 500-500 के नोट मिले टु

बालोतरा। राजस्थान के बालोतरा जिले में एक किसान को पैसे छिपाने की ऐसी कीमत चुकानी पड़ी कि लाखों रुपए देखते ही देखते बेकार हो गए। नेवाई गांव के किसान मांगीलाल मेघवाल ने चोरी के डर से प्लॉट बेचकर मिले 5 लाख रुपए खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिए थे। उसने इसकी जानकारी पत्नी और बेटों तक को नहीं दी। कुछ समय बाद वह खुद ही भूल गया कि रुपए खेत में किस जगह दबाए हैं।

चोरी के डर से खेत में दबाए थे 5 लाख

मांगीलाल ने करीब एक साल पहले पचपदरा में अपना प्लॉट बेचा था। इससे उसे 5 लाख रुपए मिले थे। इन पैसों से वह खेत में कमरा बनाना चाहता था। लेकिन घर में रकम रखने पर उसे चोरी का डर था। उसे यह भी आशंका थी कि बेटे पैसे खर्च कर सकते हैं।इसी वजह से उसने एक रात 5 लाख रुपए पॉलीथीन में रखे और अपने करीब दस बीघा खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिए। खास बात यह थी कि उसने पत्नी और बेटों को भी इसकी जानकारी नहीं दी।

भूलने की बीमारी के चलते याद ही नहीं रहा ठिकाना

बताया गया कि मांगीलाल को नशे की लत के साथ भूलने की बीमारी भी है। कुछ समय बाद उसे याद नहीं रहा कि उसने रुपए खेत में आखिर किस जगह दबाए थे। जरूरत पड़ने पर उसने काफी तलाश की, लेकिन पैसे नहीं मिले। आखिरकार उसे पत्नी और बेटों को पूरी बात बतानी पड़ी।इसके बाद परिवार ने मिलकर खेत में रुपए तलाशने शुरू किए।करीब एक साल बाद बारिश होने के बाद खेत में बुवाई का काम शुरू हुआ। इसी दौरान एक रात पैसों की थैली मिट्टी से बाहर आ गई। अंधेरा होने के कारण किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी।अगली सुबह मांगीलाल की पत्नी और बेटा खेत में तारबंदी ठीक कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर कटी-फटी थैली पर पड़ी। थैली खोलते ही दोनों हैरान रह गए।

500-500 के नोटों को दीमक ने कर दिया खराब

थैली के अंदर 500-500 रुपए के नोट थे, लेकिन ज्यादातर नोट दीमक लगने से टुकड़ों में बदल चुके थे। नोटों के साथ बड़ी संख्या में दीमक भी मिली। पॉलीथीन में बंद होने के बावजूद नमी और मिट्टी के संपर्क में आने से रकम बर्बाद हो गई।जिस 5 लाख रुपए की रकम को किसान ने चोरी से बचाने के लिए जमीन में छिपाया था, वही रकम करीब एक साल बाद दीमक का निवाला बन चुकी थी।

संबंधित सामग्री

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

उत्तर भारत में मानसून के कारण विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी के 84 घाट डूबे, अन्य राज्यों में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर।

झाबुआ  में मुआवजे को लेकर किसानों का धरना जारी, कलेक्ट्रेट में ही पकाया खाना

झाबुआ में मुआवजे को लेकर किसानों का धरना जारी, कलेक्ट्रेट में ही पकाया खाना

झाबुआ में फोरलेन निर्माण के लिए उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना दिया। किसान लिखित आश्वासन की मांग कर रहे हैं।

जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को पीटकर खदेड़ा, पथराव का आरोप; स्कूल निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल

जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को पीटकर खदेड़ा, पथराव का आरोप; स्कूल निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल

राजस्थान के जयपुर में सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान CJP प्रवक्ता और ग्रामीणों के बीच मारपीट हुई। ग्रामीणों ने निरीक्षण का विरोध किया।

MP-UP में 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, हिमाचल में 219 मौतें

MP-UP में 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, हिमाचल में 219 मौतें

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में नदियां उफान पर हैं। हिमाचल में बारिश से 219 मौतें, राजस्थान में तापमान 40° पार।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026