राजस्थान निकाय चुनाव अपडेट

राजस्थान निकाय चुनाव: अजमेर में रोक के बावजूद ऊंटों पर BJP प्रत्याशी का रोड शो, CM भजनलाल ने साधा कांग्रेस पर निशाना

राजस्थान के निकाय चुनाव में रोड शो, ऊंटों के साथ प्रचार और मिठाई के डिब्बों में नकदी मिलने के विवाद ने चुनावी माहौल को गरमाया।

By : रोहन उमक
राजस्थान निकाय चुनाव: अजमेर में रोक के बावजूद ऊंटों पर BJP प्रत्याशी का रोड शो, CM भजनलाल ने साधा कांग्रेस पर निशाना

राजस्थान निकाय चुनाव: अजमेर में रोक के बावजूद ऊंटों पर BJP प्रत्याशी का रोड शो, CM भजनलाल ने साधा कांग्रेस पर निशाना

राजस्थान में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन सियासी गतिविधियां तेज रहीं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में करीब एक किलोमीटर लंबा रोड शो कर बीजेपी प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाया। वहीं, अजमेर में बीजेपी प्रत्याशी की ओर से ऊंटों के साथ निकाला गया रोड शो चर्चा का विषय बन गया। आरोप है कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से ऊंटों के जरिए चुनाव प्रचार पर रोक के बावजूद यह रोड शो किया गया।

इसी बीच अलवर में भी चुनावी माहौल के दौरान एक संदिग्ध मामला सामने आया, जहां एक कार से मिठाई के डिब्बे उतारे जा रहे थे। भीड़ ने डिब्बे खोले तो उनमें मिल्ककेक के साथ 500-500 रुपये के नोट मिलने की बात सामने आई। पुलिस ने मिठाई के डिब्बों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी।

अजमेर के वार्ड 42 में आप के प्रत्याशी एक युवक को गोरिल्ला बनाकर प्रचार करने पहुंचे।

सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया गेट तक CM का रोड शो

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया गेट तक रोड शो किया। करीब एक किलोमीटर लंबे इस रोड शो के जरिए उन्होंने तीन विधानसभा क्षेत्रों के लगभग 20 वार्डों में बीजेपी के लिए प्रचार किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने जयपुर समेत पूरे प्रदेश में ‘लव जिहाद’ की समस्या को खत्म किया है। भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार ने ढाई साल में जो काम किए हैं, उससे कांग्रेस को परेशानी होने लगी है।

सीएम भजनलाल के रोड शो की एक झलक

‘परेशान करने वालों की जगह जेल में होगी’

मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार के समय होने वाली घटनाओं के दौरान लोगों को जबरन परकोटे से बाहर भेज दिया जाता था।

भजनलाल शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार ‘डिस्टर्ब एरिया बिल’ लेकर आई है और अब लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी को परेशान करता है तो ऐसे व्यक्ति की जगह जेल में होगी।

रोक के बावजूद अजमेर में ऊंटों के साथ प्रचार

अजमेर में वार्ड 57 से बीजेपी प्रत्याशी नीतू सिंह ने कैमल सफारी के साथ रोड शो निकाला। ऊंटों के साथ निकाला गया यह चुनाव प्रचार क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

हालांकि, राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से ऊंटों के जरिए चुनाव प्रचार पर रोक होने का दावा किया गया है। अजमेर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार जयपाल ने मामले को लेकर निर्वाचन विभाग में शिकायत करने और कार्रवाई की मांग करने की बात कही है।

अजमेर कलेक्टर लोकबंधु ने कहा कि मामले को दिखवाया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बुजुर्ग महिला वोटर के साथ विधायक ने किया डांस

अजमेर दक्षिण के वार्ड नंबर 20 में चुनाव प्रचार के दौरान भी अलग अंदाज देखने को मिला। बीजेपी प्रत्याशी राजेश शर्मा के समर्थन में जनसंपर्क करने पहुंचीं विधायक अनिता भदेल ने एक बुजुर्ग महिला वोटर के साथ डांस किया। चुनाव प्रचार के दौरान सामने आए इस दृश्य ने भी लोगों का ध्यान खींचा।

सीकर के वार्ड नंबर 27 में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश किरोड़ीवाल को सिक्कों से तोला गया।

वहीं, अलवर में मिठाई के डिब्बों में कथित तौर पर नकदी मिलने की घटना ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। पुलिस द्वारा डिब्बे जब्त किए जाने के बाद अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

CM भजनलाल की रणनीति पर BJP नेतृत्व ने जताया भरोसा, निकाय चुनाव से बढ़ा उत्साह

CM भजनलाल की रणनीति पर BJP नेतृत्व ने जताया भरोसा, निकाय चुनाव से बढ़ा उत्साह

राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में BJP ने बड़ी सफलता हासिल की, कई नगर निगमों में बहुमत प्राप्त किया।

करोड़ों की गाड़ी में दिखीं मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग; कंगना रनौत ने किया बचाव

करोड़ों की गाड़ी में दिखीं मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग; कंगना रनौत ने किया बचाव

मैथिली ठाकुर को रोल्स रॉयस कार में देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद और ट्रोलिंग शुरू हो गई। कंगना रनौत ने समर्थन दिया।

तिरुपति लड्डू घी विवाद में ED की बड़ी कार्रवाई, कंपनी प्रमोटर गिरफ्तार; पाम ऑयल और केमिकल से मिलावट का दावा

तिरुपति लड्डू घी विवाद में ED की बड़ी कार्रवाई, कंपनी प्रमोटर गिरफ्तार; पाम ऑयल और केमिकल से मिलावट का दावा

ईडी ने तिरुपति लड्डू प्रसाद के लिए सप्लाई किए गए मिलावटी घी मामले में सुकृति फूड्स के प्रमोटर को गिरफ्तार किया।

सीएम योगी आज 818 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, यूपी में एक लाख नौकरियों के अभियान की शुरुआत

सीएम योगी आज 818 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, यूपी में एक लाख नौकरियों के अभियान की शुरुआत

उत्तर प्रदेश सरकार ने 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा, अगले 6 महीनों में 1 लाख नौकरियां देने का लक्ष्य रखा है।

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ से पहले इंदौर में ‘झूठ की गूंज’ के पोस्टर,कांग्रेस ने हटाए

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ से पहले इंदौर में ‘झूठ की गूंज’ के पोस्टर,कांग्रेस ने हटाए

राहुल गांधी के इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले पोस्टरों के माध्यम से राजनीतिक विवाद बढ़ा। स्पष्ट नहीं कि किसने पोस्टर लगाए।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर