राजस्थान में युवती झुलसी

जयपुर में बदला VIP कल्चर का संदेश? रेड सिग्नल पर रुका CM भजनलाल शर्मा का काफिला

राजस्थान में मोमोज बेचने वाली युवती के झुलसने की घटना के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। घायल युवती के इलाज की जिम्मेदारी राज्य सरकार ने ली।

By : रोहन उमक
जयपुर में बदला VIP कल्चर का संदेश? रेड सिग्नल पर रुका CM भजनलाल शर्मा का काफिला

जयपुर में बदला VIP कल्चर का संदेश? रेड सिग्नल पर रुका CM भजनलाल शर्मा का काफिला

राजस्थान की राजधानी जयपुर से हाल ही में मोमोज बेचने वाली एक युवती के झुलसने की घटना के बाद प्रदेश की राजनीति और प्रशासन में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले के दौरान हुई इस घटना को लेकर विपक्ष और आम लोगों की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे थे। बढ़ते जनाक्रोश के बीच अब राज्य सरकार ने न केवल घायल युवती के इलाज का पूरा खर्च उठाने का निर्णय लिया है, बल्कि मामले में आरोपी ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ भी तत्काल कार्रवाई की है।

इसी बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका काफिला आम वाहनों की तरह रेड सिग्नल पर रुकता दिखाई दे रहा है। इसे सरकार की ओर से वीआईपी संस्कृति को लेकर दिए जा रहे संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

वीडियो का एक दृश्य

रेड सिग्नल पर रुका मुख्यमंत्री का काफिला

रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर दौरे से लौटने के बाद जयपुर एयरपोर्ट से अपने सरकारी आवास जा रहे थे। एयरपोर्ट से आवास तक करीब 12 किलोमीटर के सफर के दौरान रास्ते में पड़ने वाले सभी रेड ट्रैफिक सिग्नलों पर उनका काफिला सामान्य वाहनों की तरह रुका।

बताया जा रहा है कि इस मार्ग में पांच से छह रेड सिग्नल पड़े, जहां मुख्यमंत्री का काफिला आम नागरिकों के बीच निर्धारित ट्रैफिक नियमों का पालन करता नजर आया। पूरे रास्ते कहीं भी यातायात को विशेष रूप से नहीं रोका गया और मुख्यमंत्री का काफिला सामान्य ट्रैफिक के साथ आगे बढ़ता रहा। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है।

हालांकि, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने यह भी प्रतिक्रिया दी कि यदि पहले से ही वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम नागरिकों के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया गया होता, तो मोमोज बेचने वाली युवती के साथ हुई दर्दनाक घटना शायद टाली जा सकती थी।

सरकार ने घायल युवती के इलाज की जिम्मेदारी ली

घटना को लेकर बढ़ते विरोध के बाद राजस्थान सरकार ने घोषणा की है कि झुलसी हुई युवती के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। साथ ही, मामले में आरोपी ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल नरेंद्र के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

महिला पर गरम पानी फेकने वाला पुलिसकर्मी

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि 19 जून को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले के गुजरने से पहले सड़क खाली कराई जा रही थी। इसी दौरान आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने फुटपाथ पर मोमोज बेच रही युवती के ठेले पर रखे खौलते पानी के बर्तन को धक्का दे दिया। इसके चलते गर्म पानी युवती रेशू गुप्ता पर गिर गया और वह गंभीर रूप से झुलस गई।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला पूरे राजस्थान में चर्चा का विषय बन गया। इसके बाद सरकार पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा, जिसके चलते प्रशासन ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घायल युवती के इलाज की जिम्मेदारी भी अपने हाथ में ले ली।

संबंधित सामग्री

‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में हादसा, भारी साउंड सेटअप गिरने से दो छात्र घायल

‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में हादसा, भारी साउंड सेटअप गिरने से दो छात्र घायल

हैदराबाद में यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के प्री-रिलीज इवेंट में साउंड-बॉक्स गिरने से दो छात्र घायल हो गए। दुर्घटना से बड़ी फिल्मी इवेंट्स की सुरक्षा पर सवाल उठे।

मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, 2 की मौत: 5 घायल; भुलेश्वर में पंडाल तक ले जाते समय हुआ हादसा

मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, 2 की मौत: 5 घायल; भुलेश्वर में पंडाल तक ले जाते समय हुआ हादसा

मुंबई के भुलेश्वर में गणेश प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हुए। घायलों में दो बच्चियां भी शामिल हैं।

जयपुर में छात्रों का हंगामा! NTA सेंटर पर बत्ती गुल, परीक्षा छूटने से मचा बवाल

जयपुर में छात्रों का हंगामा! NTA सेंटर पर बत्ती गुल, परीक्षा छूटने से मचा बवाल

जयपुर में आयुर्वेदिक पीजी एग्जाम के दौरान बिजली और तकनीकी समस्याओं के कारण छात्रों को परेशानी हुई और पहली शिफ्ट की परीक्षा रद्द कर दी गई।

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ दौरे के दौरान सड़क किनारे लस्सी की दुकान पर रुककर लस्सी पी और स्थानीय लोगों से संवाद किया।

चमोली टनल हादसे में मृतकों के परिवारों को 45 लाख मुआवजा, काम फिर शुरू

चमोली टनल हादसे में मृतकों के परिवारों को 45 लाख मुआवजा, काम फिर शुरू

उत्तराखंड के चमोली टनल हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को 45 लाख और घायलों को 3.5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। काम फिर से शुरू हुआ।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026